{"_id":"5ae4aeab4f1c1bc03d8b580e","slug":"171524936363-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग आफताब ने चलाया हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग आफताब ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
Updated Sat, 28 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवराई (गाजीपुर)। रेलवे स्टेशन पर समस्याओं के समाधान के लिए गोड़सरा निवासी दिव्यांग आफताब खान उर्फ टुन्नू ने अपने कुछ दिव्यांग साथियों के साथ रेलवे स्टेशन और बाजार में दो दिनों तक हस्ताक्षर अभियान चलाया। दिव्यांग ने बताया कि हस्ताक्षरयुक्त पत्रक रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को स्टेशन पर व्याप्त समस्याओं के समाधान को लेकर गुहार लगाएंगे।
दूसरे दिन शनिवार को अपने दिव्यांग साथियों के साथ हस्ताक्षर अभियान के दौरान दिव्यांग आफताब खान ने बताया कि वह दोनों आंखों से बचपन से ही अंधा है। उसका ज्यादा समय रेलवे स्टेशन पर ही व्यतीत होता है। स्टेशन पर आने वाले लोगों की मदद से आजीविका चलाता है। प्लेटफार्म पर फुट ओवरब्रिज ना होने एवं प्लेटफार्म उच्चीकरण हो जाने के चलते मेरे साथ ही अन्य आने-जाने वाले राहगीरों और यात्रियों को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ती है। प्लेटफार्म पार करते हुए ट्रेन के आने के दौरान लोगों की जान पर खतरा बना रहता है। विगत कई महीनों में कई लोग प्लेटफार्म पार करते वक्त ट्रेन की जद में आने से अपनी जान गवा चुके हैं। दिव्यांग, बीमार, वृद्ध और महिला यात्रियों को भी प्लेटफार्म से इस पार से उस पार जाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने को विवश होना पड़ता है। इसके साथ ही इस रेलवे स्टेशन पर अन्य मूलभूत सारी सुविधाओं का भी टोटा है। दिव्यांग आफताब खान ने बताया कि हस्ताक्षरयुक्त पत्रक रेल राज्यमंत्री को सौंपकर स्टेशन पर व्याप्त समस्याओं के समाधान की गुहार लगाऊंगा।