फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   कृष्णाकांत राय और राजकुमार त्रिपाठी निर्विरोध सभापति निर्वाचित

कृष्णाकांत राय और राजकुमार त्रिपाठी निर्विरोध सभापति निर्वाचित

Wed, 07 Mar 2018 11:04 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
कृष्णाकांत राय और राजकुमार त्रिपाठी निर्विरोध सभापति निर्वाचित
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)।
विज्ञापन

तहसील स्तरीय सहकारी क्रय-विक्रय समितियों के कार्यालयों पर बुधवार को सभापति, उपसभापति एवं अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव काफी गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ। यूसुफपुर सहकारी क्रय-विक्रय समिति के सभापति एवं उपसभापति दोनों ही पदों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। सभापति के पद पर जोगा मुसाहिब निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णाकांत राय एवं उपसभापति के पद पर भाजपा नेता तेजबहादुर यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए।
इसके अलावा पूर्व विधायक विरेंद्र सिंह प्रतिनिधि पीसीयू एवं पैकफेड लखनऊ, विजयशंकर राय प्रतिनिधि पीसीएफ, राजकुमार त्रिपाठी प्रतिनिधि यूपीएसएस लखनऊ, नरसिंह यादव उप्र तिलहन सहकारी संघ लखनऊ के अलावा विश्वंभर दुबे, मनोज राय, लल्लन राम एवं रामबचन यादव प्रतिनिधि जिला सहकारी संघ गाजीपुर निर्वाचित हुए। निर्वाचन अधिकारी खंड विकास अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सभी निर्वाचित प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया। साग-सब्जी एवं फल संरक्षण क्रय विक्रय सहकारी समिति यूसुफपुर का चुनाव निर्वाचन अधिकारी सूर्यभान कुमार राय की देखरेख में संपन्न हुआ। इसमें राजकुमार त्रिपाठी निर्विरोध सभापति निर्वाचित हुए। इसके पूर्व दयाराम राय, जयशंकर, पूनम राय, शिवकुमारी, अजय कुमार राय, राजकुमार त्रिपाठी, विनोद कुमार उपाध्याय, उर्मिला राय, सुदर्शन पासवान संचालक निर्वाचित हुए थे। राजकुमार त्रिपाठी विजयशंकर राय, अजय कुमार राय, रमेश पासवान, जिला सहकारी बैंक के प्रतिनिधि एवं शिवकुमारी, रविंद्रनाथ राय, राजीव कुमार राय एवं रमेश पासवान प्रतिनिधि जिला सहकारी संघ गाजीपुर निर्वाचित घोषित हुए। दोनों ही समितियों का चुनाव काफी गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य हनुमान सिंह यादव, रमाशंकर प्रधान, बृजभूषण सिंह, ओंकारनाथ राय, रविकांत राय, नरसिंह यादव, नथुनी सिंह, अनिल कुमार राय, भाजपा के नगर अध्यक्ष रामजी गिरी, डा. ओमप्रकाश गिरी, गोपाल उपाध्याय, अपर जिला सहकारी अधिकारी राधेश्याम सिंह, सचिव शिवलाल, महेंद्र सिंह यादव, जितेंद्र प्रसेन सिंह एवं नितिन राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

जमानिया : स्थानीय क्रय-विक्रय समिति के पदाधिकारियों का चुनाव बुधवार को सकुशल संपन्न हुआ। इसमें कुल 13 संचालक एवं एक नामित को मिलाकर 14 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें अध्यक्ष पद पर रविंद्र राय को 9 एवं चंदावती को 5 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर दिनेश को 9 एवं कमलावती को 5 वोट मिले। डीसीएफ में विजयशंकर राय, उर्मिला को सात-सात मत मिले तो वहीं तीन प्रत्याशियों को 6 मत मिले। चार लोगों का ही चुनाव होना था इसलिए लाटरी का सहारा लेकर चुनाव किया गया जिसमें लल्लन एवं रजनीश चयनित हुए। मतगणना के दौरान चुनाव अधिकारी अशोक कुमार चौहान, अपर जिला सहकारी अधिकारी बाल कृष्ण मौर्य, कोतवाल राजाराम, जमानिया चौकी इंचार्ज ओमकार तिवारी सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed