फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   जिले से दूर है गंगा निर्मलीकरण अभियान

जिले से दूर है गंगा निर्मलीकरण अभियान

Tue, 06 Mar 2018 10:52 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
जिले से दूर है गंगा निर्मलीकरण अभियान
गाजीपुर।
विज्ञापन

गंगा सहित सहायक नदियों को प्रदूषण मुक्त करने के लिए सरकारी स्तर पर चलाई जा रही योजनाएं पूरी तरह से फ्लाप हो चुकी हैं। जिले में गंगा निर्मलीकरण अभियान की जमीनी हकीकत दूर-दूर तक नहीं दिखाई दे रही है। नदियों को साफ-सुथरा रखने के लिए जागरूकता अभियान के लिए कुछ निजी संस्थाओं ने प्रयास किया।
शासन की ओर से चलाए जा रहे अभियान का और न ही बजट का जिले स्तर पर कोई कार्य दिखाई पड़ रहा है। गंगा को प्रदूषण मुक्त करने और लोगों को इस संबंध में जागरूक करने के लिए समाज सेवी ब्रजभूषण दूबे की ओर से गंगा के घाटों की सफाई की गई। इतना ही नहीं एक फैक्ट्री से निकलने वाली गंदगी पर रोक लगाने प्रयास किया गया। अतंत: उनका प्रयास सफल हुआ और तत्कालीन डीएम संजय खत्री ने रोक लगा दी। समाजसेवी श्री दूबे ने बताया कि सरकार ने गंगा के मध्य धारा से दो किमी के दायरे में पॉलिथीन की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगा दी है लेकिन इसकी जमीनी हकीकत कुछ अलग ही है। इसी तरह शहर के पक्का घाट, पत्थर घाट सहित अन्य घाटों पर कूड़े का अंबार लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि गंगा की तलहटी में पॉलिथीन का अंबार लगा हुआ है जो गंगा के पानी को विषैला बनाता जा रहा है। राइजिंग यूथ ट्रस्ट के वर्चस्व पांडेय ने बताया कि गंगा को प्रदूषण मुक्त कराने के लिए 15 सप्ताह तक रविवार को दो घंटे धरना देने के बाद साफ-सफाई की गई। उन्होंने बताया कि गंगा में बह रहे नालों के पानी को शुद्ध करने के लिए आज तक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तक नहीं लगवाया गया। सरकार द्वारा गंगा के जल स्तर को लेकर भी कुछ निर्धारित नहीं किया गया। बताया कि 15 सप्ताह तक चलाए गए अभियान से जागरूक हुए बस्ती के लोगों ने गंगा के किनारे गंदगी करना बंद कर दिया लेकिन शासन की ओर से चलने वाला निर्मलीकरण अभियान आज तक जिले में नहीं दिखाई पड़ा।
विज्ञापन


गंगा को निर्मल और अविरल बनाने के लिए स्वच्छता कार्यक्रम चलाने के साथ ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है। गंगा में दूषित पानी और कचरा जाने से बचाने का प्रयास किया जा रहा है। - के बालाजी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed