फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   नारी सुरक्षा सप्ताह : सत्यदेव डिग्री कालेज में कार्यक्रम आयोजित

नारी सुरक्षा सप्ताह : सत्यदेव डिग्री कालेज में कार्यक्रम आयोजित

Fri, 08 Dec 2017 10:53 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
नारी सुरक्षा सप्ताह : सत्यदेव डिग्री कालेज में कार्यक्रम आयोजित
गाजीपुर/बहरियाबाद। सत्यदेव डिग्री कालेज के सभागार में नारी सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा और पुलिस उपधीक्षक कासिमाबाद डॉ. कृष्णकांत सरोज उपस्थित हुए। सत्यदेव ग्रूप आफ कालेज के प्रबंधक निदेशक डॉ. सानंद सिंह ने आए हुए प्रशासनिक अधिकारियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सरकार नारी की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। उन्हें जागरूक करने तथा सुरक्षा प्रदान करने के लिए पूरे प्रदेश में जोरदार पहल की जा रही है। इसके लिए महिलाओं में भी निडरता, आत्मविश्वास का होना जरूरी है। ऐसा हुआ तो वह अपने साथ हो रहे अत्याचार को दबाने के बजाय उसकी शिकायत पुलिस तक पहुंचाने का काम करेंगी। तभी समय रहते दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। एंटी रोमियो स्क्वायड, दहेज उत्पीडन, घरेलू हिंसा इत्यादि कानूनी जानकारियां भी छात्राओं को दी। पुलिस कप्तान ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान अंतर्गत सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं जैसे महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, यूॎपीॎ 100 शक्तिपरि या पवार एंजल के विषय मे छात्राओं को विस्तार पूर्वक बाताया। इसके साथ-साथ सोसल मीडिया जैसे फ़ेसबुक, व्हाट्सअप, ट्वीटर, जी-मेल, याहू इत्यादि के माध्यम से होने वाली घटनाओं से महिला कैसे बचें और अपनी सुरक्षा कैसे करें इसके बारे में भी जानकारी दी। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्राचार्य डा. सुनील सिंह, डा. तेजप्रताप सिंह, अमित रघुवंशी, आनंद सिंह, स्मिता सहाय, उरुज फातिमा, रिमझिम श्रीवास्तव, दिग्विजय उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बहरियाबाद संवाददाता के मुताबिक कस्बा स्थिति सुभाष विद्या मंदिर इंटर कालेज के परिसर में शुक्रवार को शासन के मंशा के अनुरूप नारी सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण सप्ताह के तहत एक सेमिनार का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष शमीम अली सिद्दीकी ने कहा कि तत्काल सहायता के लिए 1090 और 100 पर फोन कर पुलिस सहायता प्राप्त किया जा सकता है। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना से किया गया। अमृता, सभ्या, प्रीति और गुंजन ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा जागरूकता गीत इत्यादि भी प्रस्तुत किया गया। सेमिनार को प्रमुख रूप से गिरजा शंकर, प्रशांत चौधरी,सुनील कुमार यादव, प्रबंधक अजय सहाय ,डॉ चन्द्रभान सिंह, रामाश्रय मिश्र आदि ने संबोधित किया। संचालन नेसार अहमद ऽफैजऽ ने किया। अंत में प्रधानाचार्य डॉ चंद्रभान सिंह ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed