फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   घाट से ईख चोरी और गंदगी फैलाने के मामले में दो नामजद सहित छह पर मुकदमा दर्ज

घाट से ईख चोरी और गंदगी फैलाने के मामले में दो नामजद सहित छह पर मुकदमा दर्ज

Sat, 28 Oct 2017 10:30 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
घाट से ईख चोरी और गंदगी फैलाने के मामले में दो नामजद सहित छह पर मुकदमा दर्ज
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के खजूरी गांव स्थित कर्मनाशा नदी घाट पर असामाजिक तत्वों द्वारा ईख चोरी सहित पूजा स्थल के आस पास गंदगी फैलाने के मामले में पुलिस ने शनिवार को दो नामजद सहित छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जमानिया क्षेत्राधिकारी आरबी सिंह ने बताया कि गांव निवासी भीम चौधरी की तहरीर पर गांव के ही इमरान शाह और शाहनवाज के खिलाफ मुकदमा दर्जकर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं छह अज्ञात लोगों को भी चिह्नित कर लिया गया है। मालूम हो कि खजूरी गांव स्थित कर्मनाशा नदी घाट पर बीते 27 अक्तूबर की देर रात कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा घाट से पूजा की ईख उठा लेने तथा इसका विरोध करने पर एक युवक के साथ मारपीट कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया था। साथ ही घाट के आसपास गंदगी भी कर दिया गया था। इसको लेकर शुक्रवार की सुबह जब व्रती महिलाएं उगते सूर्य को अर्घ्य देने घाट पर पहुंची थीं, तो घाट से ईख गायब और गंदगी देख नाराज होकर धरने पर बैठ गई थीं। इस मामले में उपजिलाधिकारी जमानिया ने महिलाओं को कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए समझा-बुझाकर मामला शांत कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed