फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   17 crore will be rejuvenated on the Jiuli Devgaon road

17 करोड़ से होगा जिऊली देवगांव मार्ग का कायाकल्प

Tue, 07 Jul 2020 09:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
17 crore will be rejuvenated on the Jiuli Devgaon road
भीमापार। जिले के बिहारीगंज से आजमगढ़ के मेहनाजपुर-देवगांव-जिऊली तक जाने वाले 51.3 किलोमीटर लंबे मार्ग का कायाकल्प होने जा रहा है। स्टेट हाई-वे के रूप में मार्ग के भी अब दिन बहुरने वाले हैं। इस मार्ग का अब नया नाम बूढ़नपुर-दीदारगंज-मेहनाजपुर-औड़िहार मार्ग होगा। साथ ही इसकी दूरी पहले से 71.5 किलोमीटर बढ़ाकर अब 122.8 किलोमीटर कर दी जाएगी। लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क के लिए प्रस्ताव वर्ष 2019 के अक्टूबर माह में भेजा गया था। यह मार्च 2020 में स्वीकृत भी हो गया। अब सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो अगले माह से सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

औड़िहार अंतर्गत एनएच-29 से कटकर बिहारीगंज से करमपुर-अनौनी होते हुए आजमगढ़ के मेहनाजपुर तक जाने वाली सड़क का बहुत जल्द कायाकल्प होगा। इसके लिए लोक निमार्ण विभाग एवं जिला प्रशासन ने एक साल पहले अक्टूबर माह में शासन को एक प्रस्ताव भेजा था। सैदपुर स्थित गंगा पर पुल बनने और चालू होने के बाद यह मार्ग व्यावसायिक दृष्टिकोण से अतिमहत्वपूर्ण मानी जा रही है। अब जिऊली-देवगांव मार्ग पर सैकड़ों के स्थान पर हजारों वाहन प्रतिदिन गुजरेंगे। वाहनों के बढ़ते दबाव से सड़क के साथ ही बीच में पड़ने वाले तीन पुलों को भी गिराया जाएगा। यह कभी भी धराशाई हो सकती हैं। इसी कारण मार्ग को स्टेट हाईवे करने और इसके चौड़ाई बढ़ाने की पुरजोर मांग भी की जाने लगी थी।
विज्ञापन

औड़िहार स्थित एनएच-29 से निकले इस मार्ग को आजमगढ़ के बूढ़नपुर स्थित फोरलेन एनएच-235 से मिलाया जाएगा। साथ ही मौजूदा दौर में साढ़े पांच मीटर चौड़ी सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर सात मीटर कर दी जाएगी। अब यह मार्ग एसएच (स्टेट हाई-वे) 124 के नाम से जाना जाएगा। इस पर करीब 17 करोड़ का खर्च आएगा। इसमें अनौनी, घोंघवां और दिनौरा स्थित तीनों पुलों का स्लैब तोड़कर उनका नवीनीकरण करना है। - मनीष कुमार शुक्ल, जेई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed