{"_id":"62094a9fcd96564abf763ccc","slug":"1642-booths-selected-in-seven-assembly-constituencies-for-webcasting-ghazipur-news-vns638467791","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेबकास्टिंग के लिए सात विधानसभा क्षेत्रों में 1642 बूथ चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेबकास्टिंग के लिए सात विधानसभा क्षेत्रों में 1642 बूथ चयनित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए निर्वाचन आयोग वेबकास्टिंग की व्यवस्था की है। इसके लिए विधानसभावार मतदेय स्थलों का चयन किया गया है। जिले में 1642 मतदान स्थलों का चयन किया गया है, जिनकी वेबकास्टिंग की जाएगी। ऐसे सबसे ज्यादा मतदेय स्थल जखनिया में हैं जबकि सबसे कम बूथ गाजीपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के हैं।
जिले में विधानसभा का चुनाव सातवें एवं अंतिम चरण में होना है। सात मार्च को होने वाले मतदान में तीन सप्ताह का समय शेष है। इसकी तिथि करीब आते ही जहां राजनीतिक दलों में कशमकश बढ़ गई है वहीं प्रशासनिक तैयारियां भी तेज हो गई हैं। चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आयोग की तरफ से जोरशोर से कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में उसकी तरफ से मतदान पर नजर रखने के लिए वेबकास्टिंग कराई जाएगी। इसके लिए मतदेय स्थलों का चयन किया गया है। जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में वर्तमान में 3040 मतदेय स्थल हैं। इनमें से 1642 को चयनित किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जखनिया (अजा) में 242, सैदपुर (अजा) में 234, गाजीपुर में 222, जंगीपुर में 234, जहूराबाद 239, मुहम्मदाबाद 240 तथा जमानिया विस क्षेत्र में 231 बूथों का चयन वेबकास्टिंग के लिए किया गया है। वेबकास्टिंग को लेकर प्रशासन की तरफ से तैयारी की जा रही है।