फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पक्के कम्युनिस्ट थे विश्वनाथ शास्त्री

पक्के कम्युनिस्ट थे विश्वनाथ शास्त्री

Sun, 24 Mar 2019 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
पक्के कम्युनिस्ट थे विश्वनाथ शास्त्री
गाजीपुर। शहीद-ए-आजम सरकार भगत सिंह, राजगुरू सुखदेव के शहादत के अवसर पर भाकपा के पूर्व राज्य सचिव पूर्व सांसद विश्वनाथ शास्त्री की शोक श्रद्धांजलि सभा सरजू पांडेय पार्क में शनिवार को आयोजित हुई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह के लिए आजादी का मतलब था एक ऐसे समाज की रचना करना, जिसमें मजदूर-किसान का शोषण बंद हो। आज उनके संदेश को याद रखना है। स्व. शास्त्री भगत सिंह के सपनों के भारत निर्माण को लेकर ही आजीवन राजनीति में सक्रिय रहे। वह पक्के कम्युनिस्ट थे। उन्होंने कहा कि वह भाकपा के चार बार जिला सचिव, राज्य सचिव एवं गाजीपुर के सांसद भी रहे, लेकिन उनके जीवन में कोई बदलाव नहीं हुआ। शोषणमुकत समतामूलक समाज की रचना के लिए सर्वस्व न्यौछावर कर देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी, विधायक डा. विरेंद्र यादव, सगीर अंसारी, रामविलास यादव, कृपाशंकर, पूर्व प्रमुख रामायण यादव, जितेंद्र घोष, विजय कुमार, सपा जिलाध्यक्ष डा. नन्हकू यादव, रविकांत राय, अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, डा. परमानंद यादव, रामाश्रय यादव, डा. इकबाल अंसारी, डा. केएन सिंह, कृपाशंकर सिंह, चंचल सिंह, ईश्वरलाल गुप्ता, फतेह मोहम्मद, वशीम अख्तर, अख्तरी बेगम, सूर्यनाथ यादव, हरिकेश यादव, ओमप्रकाश यादव, अशोक मिश्र, राजेश कुशवाहा, भाकपा के जिला सचिव अमेरिक सिंह यादव, सौरभ पांडेय, जनार्दन राम, शफीक अहमद आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता पूर्व विधायक राजेंद्र यादव तथा संचालन डा. रामबदन सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed