फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में भी होली की धूम

ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में भी होली की धूम

Tue, 19 Mar 2019 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में भी होली की धूम
गाजीपुर। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार भी होली के रंग में रंगे रहे। सुबह से लेकर देर शाम तक खरीददारी को लेकर बाजारों में चहल-पहल बनी रही। रंग, अबीर, गुलाल की खरीद के साथ ही बच्चों के लिए तरह-तरह की पिचकारियों की दुकानें भी सजी हैं। इस बार हर्बल तथा स्प्रे रंगों को लोग अधिक पसंद कर रहे हैं। लाल, हरा तथा काला, पीला आदि रंगों की बिक्री जोर शोर से हो रही है। गुलाबी, लाल, हरा तथा पीला रंग का गुलाल और अबीर तरह-तरह के पैकेट बिक रहे हैं। स्पाइडर मैन, ड्रैगन, टैडीबियर, बंदूकदार, बोतलदार, प्लास्टिक और स्टील की पिचकारियों को बच्चे अधिक पसंद कर रहे हैं। रंग बिरंगी चमकीली टोपियां, तरह तरह के मुखौटे, बनावटी चश्मा, बाल की दुकानों पर भी ग्राहक जमे रहे। इसी प्रकार कासिमाबाद, मुहम्मदाबाद, जखनिया, सादात, भीमापार, खानपुर, सैदपुर, औड़िहार, शादियाबाद, बिरनो, दुल्लहपुर, जंगीपुर, देवकली, नंदगंज, दिलदारनगर, गहमर, सेंवराई, जमानिया, सुहवल, मतसा, बहरियाबाद, करंडा, कठवामोड़, भांवरकोल, करीमुद्दीनपुर, दुबिहा, ताजपुर डेहमा, सिधागरघाट, मरदह, नोनहरा, मनिहारी, हंसराजपुर सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में पर्व से संबंधित, चिप्स, पापड़, नमकीन, पिचकारी, शृंगार, कपड़ा, जूता-चप्पल, टोपी, अबीर-गुलाल, रंग के साथ ही पर्व पर बनने वाले पकवानों के लिए खाद्य सामग्रियों की खरीददारी होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed