{"_id":"5c82aff5bdec2213f678274a","slug":"161552068597-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षक की भूमिका अदा करता है क्षत्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षक की भूमिका अदा करता है क्षत्रिय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरदह। बिरनो गांव में स्थित शिव मंदिर परिसर में क्षत्रिय महासभा के प्रमुख व राष्ट्रीय प्रचारक राधा मोहन सिंह चौहान ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि आज समाज क्षत्रिय को अनदेखा कर रहा है, यह एक भ्रम है। क्षत्रिय हमेशा समाज की अगुवाई करके रक्षक की भूमिका अदा करता है। क्षत्रिय ने हमेशा इतिहास बनाया है, जिसे लिखने वाले कोई और रहे, जिसे तोड़-मरोड़ कर लिखा है। आज के समय में नाटक और फिल्मों में जो हमारी भूमिका दिखाई जा रही है, वह हमें नीचा दिखाने का प्रयास है, हमें इसका विरोध करना चाहिए।
कहा कि जनपद की क्षत्रिय महासभा की युवा इकाई इस समय पूर्वांचल में काफी सक्रियता से काम कर रही है, जो जिले के हर कोने में दिखाई दे रहा है। अगर इसी प्रकार प्रत्येक जिले में संगठन काम करे तो समाज की अधिकांश समस्याएं हल होती नजर आएंगी। इस मौके पर उदय प्रताप सिंह, मनोज सिंह, संजय सिंह, सुनील सिंह, राम प्रवेश सिंह, डा. विरेंद्र सिंह, सुजीत सिंह, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।