फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सचेत होकर करें गाड़ियों में सफर

सचेत होकर करें गाड़ियों में सफर

Sun, 20 Jan 2019 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
सचेत होकर करें गाड़ियों में सफर
दिलदारनगर(गाजीपुर)। स्थानीय जंक्शन पर रविवार को रेलवे सुरक्षा बल की ओर से यात्री जागरुकता अभियान चलाया गया। इसमें लोगों को आपराधिक घटनाओं की जानकारी देते हुए उससे बचाव की जानकारी दी गई। खासकर महिलाओं को सुरक्षा के विभिन्न प्रकार के टिप्स दिए गए। घटना के समय तथा बाद में किस प्रकार से सहायता ली जा सकती है, इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कहा कि यात्रा के दौरान सचेत रहना अति आवश्यक है।
विज्ञापन

दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त चंद्रमोहन मिश्र के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में स्टेशन पर रुकने वाली अप तथा डाउन की विभिन्न ट्रेनों तथा स्टेशन पर इंतजार कर रही महिलाओं को आपराधिक घटनाओं के प्रति जागरूक किया गया। महिला यात्रियों को बताया गया कि यात्रा के दौरान अगर कोई छेड़खानी या आपराधिक घटना होती है तो इसकी सूचना रेल कंट्रोल तथा आरपीएफ हेल्पलाइन नंबर 182 या स्टेशन पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को दें। ट्रेन से सफर करने वाली महिला यात्रियों को पर्ची बांटी गई। यात्रियों को आगाह किया गया कि अपरिचित व्यक्ति से मेल मिलाप न करें। उनकी ओर से दिए खाद्य पदार्थ का सेवन न करें। रेल सुरक्षा की चर्चा करते हुए कहा कि बिना किसी पर्याप्त कारण के चेन पुलिंग न करें। बताया कि शिकायत मिलने के बाद चाहे यात्री ट्रेन में हो या स्टेशन पर उसकी सहायता के लिए सुरक्षाकर्मी तुरंत पहुंच जाएंगे। इस अभियान के दौरान सहायक उप निरीक्षक केपी सिंह, घनश्याम यादव, मनोज राय, कमेंद्रनाथ, राजेंद्र सिंह आदि सुरक्षाकर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed