{"_id":"5c436f12bdec22739a5be3c4","slug":"161547923218-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के दो आरोपियों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के दो आरोपियों को भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनिहारी (गाजीपुर)। शादियाबाद थाना क्षेत्र के हंसराजपुर पुलिस चौकी में बीते दिनों कुछ युवकों ने मारपीट के मामले में सुलह-समझौता को लेकर एक युवक को मारपीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
10 जनवरी को क्षेत्र के एक स्नातकोत्तर कॉलेज में कुछ युवक पहुंचे थे। आपसी विवाद में बभनौली निवासी राजकुमार वर्मा के पुत्र छात्र अभिनंदन वर्मा (19) को बुलाकर कॉलेज के बाहर लाए थे। इस बीच एक युवक ने अभिनंदन पर तमंचा से गोली चलाई थी, लेकिन गोली मिस हो गई थी। इस पर तमंचा की मुठिया से वारकर उसे घायल कर दिया था। इस मामले में पीड़ित अभिनंदन ने दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी मामले को लेकर बीते गुरुवार को दिन में करीब 12 बजे हंसराजपुर बाजार में स्थित राजकुमार वर्मा की सराफा की दुकान पर कुछ युवक पहुंचे थे। इस मामले में समझौता करने को लेकर राजकुमार के भतीजा साहब वर्मा (30) से मारपीट की थी। पीड़ित इसकी शिकायत करने के लिए हंसराजपुर चौकी में पहुंचा था तो युवकों ने वहां भी उसकी जमकर पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले एक पक्ष से पांच और दूसरे पक्ष की तरफ से तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब आठ बजे मनिहारी मोड़ से रणजीत सिंह एवं बृजेश उर्फ टीका जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। उनका चालान कर जेल भेज दिया गया है।