फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sun, 20 Jan 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
गाजीपुर। श्रवण राम की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। हत्यारोपी की गिरफ्तारी और मृतक के परिवार को मुआवजा की मांग को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने मृतक के परिवार के लोगों के साथ शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आरोपी भट्ठा संचालक को गिरफ्तार करने के लिए आवाज बुलंद की। जिलाधिकारी को पत्रक सौंप मृतक के परिवार के एक सदस्य को नौकरी, पांच बीघा खेत, 50 लाख नकद, बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा के साथ ही आवास की व्यवस्था करने की मांग की।
विज्ञापन

दर्जनों कार्यकर्ता मृतक श्रवण की पत्नी सुगिया देवी सहित उसके परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नारेबाजी करते हुए शनिवार को दिन में करीब 12 बजे जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्य द्वार पर पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यकर्ता हत्यारोपी भट्ठा संचालक को गिरफ्तार करो, श्रवण के हत्यारे को फांसी दो, थाना पुलिस के खिलाफ तथा मृतक के परिजनों को सहायता उपलब्ध कराई जाए आदि नारे लगाने लगे। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि हम लोगों ने हत्यारोपी भट्ठा संचालक की गिरफ्तारी, मृतक के परिवार के एक सदस्य को नौकरी, पांच बीघा खेत, 50 लाख नकद, बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा के साथ ही आवास की व्यवस्था करने की मांग को लेकर हम लोगों ने बीते 12 जनवरी को भी इसी स्थान पर प्रदर्शन किया था। इस दौरान एसडीएम कासिमाबाद एवं क्षेत्राधिकारी ने मुआवजा सहित अन्य मांगों को पूरा करने का आश्वासन देते हुए आरोपी की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया था, लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई। इससे भीम आर्मी वाराणसी मंडल अध्यक्ष विनय सागर के नेतृत्व में पुन: हम लोगों को मृतक श्रवण के परिवार के साथ प्रदर्शन करने को विवश होना पड़ा है। कहा कि जब तक हत्यारोपी भट्ठा संचालक की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। अंत में मांगों का पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष जहूराबाद मनोज गौतम, नरेंद्र राव गुड्डू, गोरखनाथ बौद्ध, विजय कुमार, धीरेंद्र, सोनू बौद्ध, यशवंत, शशिकेश, जिला प्रवक्ता राकेश रावत, दिनेश बौद्ध, प्रमोद राव, बब्बन, चंद्रहास, मृतक की मां सुमित्रा देवी, पत्नी सुगिया देवी, मुन्नी, अनीता, रंभा, रीता, राजू, आसपति, संगीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed