{"_id":"5c2ba8cebdec2257235e6e40","slug":"161546365134-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच प्रारंभ न होने से शिकायत कर्ताओं में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच प्रारंभ न होने से शिकायत कर्ताओं में आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासिमाबाद। गंगौली के विकास कार्यों में धांधली की शिकायत के बाद जिलाधिकारी द्वारा उपनिदेशक कृषि प्रसार को जांच अधिकारी नामित करने के बाद भी जांच प्रारंभ नहीं होने से शिकायत कर्ताओं में आक्रोश है।
कासिमाबाद विकासखंड की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत गंगौली में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और सचिव के ऊपर मिलीभगत का आरोप लगाया है कि निर्माण कार्यों के साथ आवास, शौचालय, नाली, खड़ंजा आदि के निर्माण में बड़े पैमाने पर बंदरबांट की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत के गठन के दिन से विकास के संबंध में अब तक एक भी खुली बैठक नहीं की गई है। इस संबंध में शकीला बेगम, नाजिया परवीन, फिरोज अहमद, मोहम्मद असलम, मंगल गुप्ता, रामजन्म सहित सैकड़ों लोगों के हस्ताक्षर के साथ शिकायत शपथ पत्र के द्वारा जिलाधिकारी को जनता दर्शन में 15 अक्तूबर को दी गई थी। इसको जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए उपनिदेशक कृषि प्रसार को जांच अधिकारी नामित करते हुए तत्काल जांच प्रारंभ करने का निर्देश दिया था। एक माह बीत जाने के बाद भी जांच प्रारंभ नहीं होने से शिकायत कर्ताओं में आक्रोश है। शिकायतकर्ताओं ने जिलाधिकारी से तत्काल जांच कराने की मांग की है। इस संबंध में जांच अधिकारी उप निदेशक कृषि प्रसार यूपी सिंह ने बताया कि बीडीओ से ग्राम पंचायत गंगौली के सभी प्रपत्र जिस पर धनराशि खर्च की गई है मांगा गया है लेकिन अब तक उपलब्ध नहीं कराया गया। यही कारण है कि जांच प्रारंभ नहीं हो सकी है। प्रपत्र मिलते ही जांच प्रारंभ हो जाएगी।