{"_id":"5c096252bdec22415f3d9ead","slug":"161544118866-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता को पहुंचाई जा रही चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता को पहुंचाई जा रही चोट
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नंदगंज(गाजीपुर)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ब्लॉक कमेटी देवकली की बैठक गुरुवार को स्थानीय बाजार स्थित हनुमान मंदिर परिसर में हुई। इस मौके पर जिला सचिव कामरेड अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि देश के विकास, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं किसान संबंधित मुद्दों पर राजनीति नहीं हो रही है। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई की बात करके सांप्रदायिक माहौल बनाया जा रहा है। भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता को गहरी चोट पहुंचाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि गंगा-जमुनी तहजीब, भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता को गहरी चोट पहुंचाई जा रही है। यह न तो राष्ट्रहित में है और न ही जनहित में। ब्लॉक मंत्री बच्चेलाल यादव ने कहा कि इस क्षेत्र में नंदगंज सिहोरी शुगर कंपनी लिमिटेड को पुन: चालू कराने, बड़ौरा की सूती कताई मिल खोलने एवं जिले के पिछड़ापन को देखते हुए नए औद्योगिक प्रतिष्ठानों की स्थापना की मांग को लेकर बड़ा आंदोलन किया गया। प्रस्तुत रिपोर्ट पर रचनात्मक सुझाव आए, जिस पर विचार-विमर्श के बाद तहसील तथा थाने में भ्रष्टाचार की निंदा करते हुए प्रभावी रोक लगाने की मांग प्रशासन से की गई। 31 जनवरी तक सदस्यता, नवीनीकरण एवं नए सदस्यों की भर्ती कर लेने का निश्चय किया गया। इस मौके पर लौटू बिंद, बेचू कश्यप, रामराज बिंद, बसंतू राम, वाहिद अंसारी, मोहन प्रसाद, सिरताज बनवासी, धर्मदेव आदि ने अपना विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता अबू नसर ने की।