फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   गंगा में डूबकर युवक की मौत

गंगा में डूबकर युवक की मौत

Wed, 22 Aug 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
गंगा में डूबकर युवक की मौत
औड़िहार/सैदपुर (गाजीपुर)। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर स्थित बूढ़ेनाथ महादेव गंगा घाट पर मंगववार को दोपहर बाद गंगा में नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाना लाई। इसके बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी। पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

खानपुर थाना क्षेत्र के उचौरी गांव निवासी सत्यनारायण राम का पुत्र प्रदीप कुमार भारती (25) मंगलवार की सुबह घर से आय-जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसील के लिए साइकिल से निकला था। काम समाप्त होने के बाद न जाने उसके मन में क्या आया कि वह करीब सवा दो बजे नगर के बूढ़ेनाथ गंगा घाट पर नहाने के लिए पहुंच गया। घाट पर साइकिल खड़ा किया और कपड़ा उतार कर नहाने लगे। नहाते-नहाते और गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख घाट पर मौजूद मल्लाहों ने पानी में छलांग लगा दिया, लेकिन तब तक वह पानी में समा गया। दुर्घटना की जानकारी होते ही घाट पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। गोताखोरों और मल्लाहों ने पानी में प्रदीप की खोजबीन शुरू किया। आधा घंटा बाद नहाने के स्थान से 25 फीट की दूरी से प्रदीप को बाहर निकाला। पुलिस को ऐसा लगा कि प्रदीप की सांस चल रही है। उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की साइकिल की हैंडिल में टंगे झोले से मिले कागज-पत्र और आधार कार्ड से मृतक की पहचान की और दुर्घटना की जानकारी उसके परिवार वालो को दी। सूचना मिलने के कुछ देर परिवार के लोग कोतवाली पहुंच गए। प्रदीप के शव पर नजर पड़ते ही वह बिलखने लगे। साथ आए गांव के लोग उन्हें सांत्वना ढांढस बंधाने लगे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed