फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   गंगा दशहरा पर लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी

गंगा दशहरा पर लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी

Wed, 12 Jun 2019 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
गंगा दशहरा पर लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी
गाजीपुर। गंगा दशहरा के मौके बुधवार को शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के गंगा घाटों पर स्नानार्थियों का रेला उमड़ा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की और दान-पुण्य किया। बड़ी संख्या में स्नानार्थियों के पहुंचने से घाटों पर मेले जैसी स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

गंगा दशहरा पर स्नान का काफी महत्व है। शहर के गंगा घाटों पर बुधवार की तड़के से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम शुरु हो गया था। आलम यह हो गया कि सात बजते-बजते सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु विभिन्न गंगा घाटों पर स्नान के लिए पहुंच गए। रोज सुनसान रहने वाले घाटों पर भीड़ के चलते खड़े होने की भी जगह नहीं बची थी। शहर के ददरीघाट, चीतनाथ, कलेक्टर घाट, बूढ़ा महादेवा घाट, अंजही घाट, नवापुरा घाट, पोस्ता घाट सहित अन्य घाटों पर गंगा स्नान के लिए पूरे दिन स्नानार्थियों की भीड़ लगी रही। सबसे ज्यादा भीड़ ददरीघाट और चीतनाथ पर रही। ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश श्रद्धालु इन्हीं गंगा घाटों पर पहुंचे। लोगों ने गंगा स्नान कर घाटों पर स्थित मंदिरों में पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। स्नान करने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक रही। गोता लगाने के बाद श्रद्धालुओं दान-पुण्य भी किया। प्राय: सभी घाटों पर मेले जैसी स्थिति बनी रही। ग्रामीण क्षेत्रों के गंगा घाटों पर भी गंगा स्नान से लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed