{"_id":"5ae4adbb4f1c1b350a8b6fc1","slug":"161524936123-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला में मिला सनबीम गाजीपुर को बेस्ट स्पोर्ट्स का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में मिला सनबीम गाजीपुर को बेस्ट स्पोर्ट्स का खिताब
Updated Sat, 28 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। खबरें अभी तक की ओर से देश के विभिन्न शहरों में विभिन्न स्कूलों का सर्वे किया गया। इसमें सनबीम गाजीपुर का चुनाव ‘‘एक्सेलेंस इन स्पोर्ट्स इंगेजमेंट‘‘ के लिए हुआ। 27 अप्रैल को ‘‘कैट एडु एक्सेलेंस अवार्ड्स 2018‘‘ का आयोजन अंबाला के एक होटल में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा ने सनबीम गाजीपुर के डाइरेक्टर नवीन सिंह को अवार्ड एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं।
विद्यालय के चेयरमैन केपी सिंह, असिस्टेंट डाइरेक्टर प्रवीण सिंह, स्मिता सिंह ने इस मौके पर कहा कि आज सनबीम स्कूल विभिन्न शहरों में अपना स्थान बनाते हुए गाजीपुर का एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान बन चुका है। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय की डीन विशालाक्षी, उप-प्रधानाचार्या अर्चना तिवारी सहित विद्यालय के सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं।