{"_id":"5aa020b44f1c1bff388bbbb2","slug":"161520443572-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों के पूरा होने तक लड़ी जाएगी लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों के पूरा होने तक लड़ी जाएगी लड़ाई
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर।
अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ का धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। आंदोलन को समर्थन देते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अंबिका प्रसाद दुबे और महामंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि मांगों के पूरा होने तक इस लड़ाई को मजबूती से लड़ा जाएगा।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश संग्रह अमीन संघ की सारी मांगें जायज हैं, उसे सरकार को पूरा करना चाहिए। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष कन्हैया यादव, तहसील मंत्री मार्तंड कुमार, संजय सिंह, मिश्रीलाल कनौजिया, सुधीर पांडेय, राजकुमार, रामविलास सिंह, शाह आलम, भानुप्रताप श्रीवास्तव, सेचन सिंह यादव, महेंद्र कुमार, ओमप्रकाश शर्मा, नसीमुल्लाह, सुरेश राम, योगेश, अनिल कुमार श्रीवास्तव आदि ने भी अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मांगों के पूरा होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ की तहसील इकाई कासिमाबाद का धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष अच्छन हुसैन ने कहा कि प्रदेश सरकार संग्रह अमीनों के साथ भेदभाव करते हुए उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। कर्मचारियों के हित में कोई भी सरकार नीतिगत फैसला लेने में लाचार है। राजस्व संग्रह अमीन प्रदेश सरकार के इसी सौतेलेपन की नीतियों के कारण अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करने का रास्ता अपनाने को बाध्य हुआ है। धरना में प्रमोद कुमार यादव, सुरेशचंद्र पाल, अशोक तिवारी, अखिलेश, रामअवध यादव सहित सभी संग्रह अमीन उपस्थित थे। जमानिया संवाददाता के अनुसार, स्थानीय तहसील परिसर में मांगों को लेकर दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। अध्यक्षता कर रहे तहसील अध्यक्ष राकेश राय ने कहा कि अमीनों की 11 सूत्रीय मांगों को जब तक राज्य सरकार नहीं मानगी, तब तक धरना-प्रर्दशन जारी रहेगा। इस मौके पर अवधेश यादव, संजय सिंह, कृष्ण कुमार, ज्ञानेंद्र प्रसाद, दीनदयाल सिंह, बेचन अली, अमरनाथ पांडेय, जगदीश गुप्ता, जंगबहादुर, सुदर्शन यादव आदि मौजूद रहे। संचालन मंत्री अरुण कुमार सिंह ने किया।