{"_id":"5a9d7fad4f1c1b28428b8aac","slug":"161520271277-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। रंगों का पर्व होली बीतने के बाद सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ी। पर्ची काउंटर, ओपीडी और दवा स्टोर पर घंटों लंबी कतार दिखाई पड़ी। यहीं हाल ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों में भी देखा गया। करीब डेढ़ हजार मरीजों ने चिकित्सकीय सेवा ली।
बीते दो फरवरी शुक्रवार को होली के बाद शनिवार और रविवार पड़ने से जहां सरकारी कार्यालय बंद थे। वहीं, जिला अस्पताल की आपातकालीन सेवा को छोड़कर बाहरी मरीजों के लिए ओपीडी बंद थी। तीन दिन बाद जिला अस्पताल खुलते ही शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से मरीजों का जमावड़ा सुबह से लगना शुरू हो गया। करीब डेढ़ हजार मरीजों ने पंजीकरण कराकर चिकित्सकीय सेवाएं लीं। आलम यह रहा कि दोपहर 2 बजे तक पर्ची काउंटरों और दवा स्टोर के साथ ओपीडी स्थित चिकित्सकों के कक्ष में मरीजों की भीड़ लगी रही। कमोवेश यही हाल ग्रामीण क्षेत्र के सीएचसी और पीएचसी का भी रहा। इसके अलावा, विकास भवन, सदर तहसील, ब्लाक सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों में भी फरियादियों की काफी संख्या देखी गई।