फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   नहर टूटने से जलमग्न हुई रबी की फसल

नहर टूटने से जलमग्न हुई रबी की फसल

Sat, 03 Mar 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
नहर टूटने से जलमग्न हुई रबी की फसल
दिलदारनगर (गाजीपुर)।
विज्ञापन

जमानिया में गंगा से निकली चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल की नहर शुक्रवार की देर रात निरहू का पुरा गांव के पास टूट गए। इससे लगभग 50 बीघा गेहूं सहित रबी की फसल जलमग्म हो गई। सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग ने नहर में पानी की सप्लाई बंद कर दिया।
पानी के दबाव में देर रात निरहू का पूरा गांव के पास नहर के मेढ़ कट गई। इससे नहर का पानी दोनों गावं के सिवान में खेतों में जाने लगा। सुबह जब किसानों को खेतों में पानी जाने की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल संबंधित विभाग को इसकी सूचना दी। जानकारी होते ही नहर की सप्लाई बंद कर दी गई। लगभग 30 किसानों का रही का लगभग 50 बीघा फसल जलमग्न हो गई। फसल बर्बाद होने की संभावना से किसानों के माथे पर बल पड़ गया। जिन किसानों के खेतों में पानी घुसा, उनमें बलदेव यादव, सूरज यादव, गंगा विशुन यादव, योगेंद्र सिंह, उदय नारायण, सुग्रीम यादव, सुरेंद्र यादव, शिव मंगल यादव, मैनुद्दीन खान, बनारसी राम आदि शामिल है। किसानों ने बताया कि नहर टूटने के कारण पानी से लगभग 50 बिगहा रबी की फसल जलमग्न होने से काफी छाति होने का अनुमान है।
विज्ञापन


नहर में कई दिनों से पूरी रफ्तार से पानी छोड़ा जा रहा था। शुक्रवार को होली का पर्व होने से किसान खेतों की सिंचाई नहीं कर रहे थे। इससे पानी की रफ्तार वही होने से नगर ओवरफ्लो होते हुए पानी के दबाव से टूट गई। पानी की सप्लाई को बंद करा दिया गया है। जल्द से जल्द नहर को दुरुस्त कर पानी छोड़ा जाएगा। - अखिलेश कुमार, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed