{"_id":"59d6764a4f1c1bd9538b5f7a","slug":"161507227210-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए धरना पर बैठे छात्र नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए धरना पर बैठे छात्र नेता
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। विभिन्न गांव के जले ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग को लेकर छात्र नेता विवेकानंद पांडेय ने गुरुवार को रौजा विद्युत उपकेंद्र परिसर में ट्रांसफार्मर विभाग के स्टोर के पास लोगों के साथ धरना पर बैठ गए। जले ट्रांसफार्मरों को बदलने के लिए दूसरा ट्रांसफार्मर वाहनों पर लदवाने के बाद धरना समाप्त हुआ।
कई गांव के जले ट्रांसफार्मरों को बदलवाने के लिए लोगों के साथ छात्र नेता ट्रांसफार्मर स्टोर में पहुंचे। स्टोर जेई उपेंद्र गुप्ता द्वारा ट्रांसफार्मर नहीं होने का हवाला देते हुए जाने को कहा गया। इस पर छात्र नेता भड़क गए और तत्काल ट्रांसफार्मरों को बदलवाने की मांग को लेकर किसानों के साथ धरना पर बैठ गए। इससे अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। इस मौके पर छात्र नेता ने कहा कि गोविंदपुर, महुआरी, चक हसमुद्दीन, भिखनापुर, सेमरा गांव में करीब एक ट्रांसफार्मर जला हुआ है। ट्रांसफार्मरों को बदलने के लिए किसानों से सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है। कई बार अधिशासी अभियंता, एसडीओ तथा जेई से बात करने के 10 दिन बाद भी नहीं ट्रांसफार्मरों को नहीं बदला गया। जबकि प्रदेश सरकार का शासनादेश है कि 48 घंटे में जले ट्रांसफार्मर को बदल दिया जाना चाहिए। विभाग सरकार के आदेश की धज्जियां उड़ा रहा है। माहौल को देखते हुए आनन-फानन में अधिकारियों ने ट्रांसफार्मरों की व्यवस्था कर उन्हें वाहनों पर लदवाना शुरू किया। इसके बाद छात्र नेता ने यह कहते हुए धरना समाप्त किया गया कि अगर विभाग अपने कार्यप्रणाली में सुधार नहीं लाता है तो वह किसानों के साथ अनिश्चितकालीन धरना देने के बाध्य होंगे। धरना में मोनू सिंह, शिवम चौबे, गणेश तिवारी, मनोज कुशवाहा, भानूप्रताप यादव, निरंजन, पंकज दुबे, राहुल गुप्ता, इमरान खान, छोटेलाल यादव आदि शामिल थे।