फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता 29 को

बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता 29 को

Wed, 04 Oct 2017 11:59 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता 29 को
गाजीपुर। वेलफेयर क्लब तथा बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता प्रकोष्ठ (संयुक्त) की बैठक शहर के पीरनगर स्थित प्रधान कार्यालय बुधवार को हुई। इसमें प्रति वर्ष होने वाली बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता के अंतर्गत लिखित परीक्षा के आयोजन को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन


लिखित परीक्षाओ में कक्षा 4 से 12 तक के अध्ययनरत छात्र/छात्राएं प्रतिभाग कर सकेंगे। वहीं गायन तथा नृत्य प्रतियोगिता में स्नातकोत्तर तक के अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के अलावा अभिभावक एवं अध्यापकगण भी प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए इच्छुक प्रतियोगियों को संस्था द्वारा आनलाइन फार्म की सुविधा दी गई है। ऑनलाइन फार्म संस्था के वेबसाइट www.welfareclub.org पर भरा जा सकता है। फार्म भरने के बाद हार्ड कापी और शुल्क संस्था के प्रधान कार्यालय पीरनगर पर जमा कर प्रवेश पत्र लिया जा सकता है। लिखित परीक्षाओं के ऑनलाइन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर कर दी गई है।
विज्ञापन


क्लब सचिव सिद्धार्थ मालवीय ने बताया कि लिखित प्रतियोगी परीक्षाएं सामान्य ज्ञान, गणित एवं तार्किक शक्ति, निबंध तथा चित्रकला की प्रतियोगिता जनपद के विभिन्न क्षेत्रों सदर, नंदगंज, देवकली, सौरी, सादात, सैदपुर, जखनियां, मनिहारी, मरदह, बिरनो, बाराचवर, कासिमाबाद जंगीपुर, मुहम्मदाबाद, जमानिया, दिलदारनगर, करण्डा आदि स्थानों पर क्लब द्वारा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर अक्टूबर माह की 29 तारीख को आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि वाद-विवाद प्रतियोगिता, आवाज की आगाज गायन प्रतियोगिता तथा शास्त्रीय एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता नवम्बर माह के द्वितीय सप्ताह से जनपद मुख्यालय सदर पर आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर क्लब उपाध्यक्ष धीरेन्द्र त्रिपाठी, चन्द्रिका प्रसाद, धर्मेन्द्र कुमार, पवन कुमार पांडेय, डा. जितेंद्र कुमार, मनोज दूबे, अजय यादव, प्रमोद बिंद, ब्रिजेश श्रीवास्तव, राहुल प्रताप मिश्र, विवेक सिंह, राम कुमार विश्वकर्मा, अजय कुमार यादव, आशुतोष सिंह, राजेंद्र प्रताप तिवारी उपस्थित रहे। अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष डा. शरद कुमार वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed