फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   शहर के विभिन्न क्षेत्रों के 5563 लोगों ने स्वकर प्रणाली के विरोध में हस्ताक्षर किया

शहर के विभिन्न क्षेत्रों के 5563 लोगों ने स्वकर प्रणाली के विरोध में हस्ताक्षर किया

Fri, 08 Sep 2017 11:36 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
शहर के विभिन्न क्षेत्रों के 5563 लोगों ने स्वकर प्रणाली के विरोध में हस्ताक्षर किया
गाजीपुर। स्वकर प्रणाली (हाउस टैक्स) की वृद्धि के विरोध में आयोजित हस्ताक्षर अभियान पांचवें दिन शुक्रवार को शहर के रजागंज, झिंगुरपट्टी, झुन्नूलाल चौराहा क्षेत्र में कैंप लगाकर चलाया गया। अभियान का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी ने कहा कि इस अभियान में पिछले पांच दिनों में नगर के विभिन्न क्षेत्रों के 5563 लोगों ने स्वकर प्रणाली के विरोध में हस्ताक्षर किया है। यह हस्ताक्षर अभियान 10 सितंबर तक लगातार नगर में विभिन्न प्रमुख चौराहों पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हस्ताक्षर कर रहे लोगों में स्वकर प्रणाली को लेकर नाराजगी है। उन सभी लोगों का कहना था कि विकास के नाम पर नगर क्षेत्र के अन्दर कोई भी ऐसा कार्य नही हुआ है जिसके चलते टैक्स की इतनी भारी वृद्धि एक साथ कर दी जाए। लोगों का कहना था कि शहर के अन्दर सीवर नहीं है। जल निकासी की भी कोई व्यवस्था नहीं है। न तो नगर के अन्दर कोई पार्क है और न ही कोई पार्किग की व्यवस्था है। सारे नगर के विद्युत तार जर्जर एवं जानलेवा हो चुके हैं। सड़कों की हालत बद से बदतर हो चुकी है। इसके बावजूद नगर पालिका परिषद की तरफ से लोगों को स्वकर के नाम पर आरसी काटने की धमकी दी जा रही है। श्री सिंह ने कहा कि पूरा पांच वर्ष का कार्यकाल बीत गया लेकिन आज तक स्वकर के नाम पर कोई भी राहत जनता को नहीं मिल पायी। हस्ताक्षर अभियान में सभासद वहीद चौधरी, संदीप श्रीवास्वत, जेपी गुप्ता, पूर्व सभासद शौकत अंसारी, आशा देवी, शकीना, हीरा देवी, सुमित्रा, इन्दू देवी, माया देवी, संगीता चौधरी, इन्दीवर वर्मा आदि ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed