फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   नपा की लापरवाही बढ़ा रही लोगों की परेशानी

नपा की लापरवाही बढ़ा रही लोगों की परेशानी

Mon, 19 Jun 2017 11:11 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
नपा की लापरवाही बढ़ा रही लोगों की परेशानी
गाजीपुर। नगर के ददरीघाट स्थित संकटमोचन मंदिर के पास महीनों से सड़क क्षतिग्रस्त है। आए दिन लोग गड्ढे में गिरकर घायल हो रहे हैं। गड्ढे को पाटने के लिए कुछ दिन पहले सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया था। लेकिन लगता है पालिका को किसी बड़े हादसे का इंतजार है। इसकी कारण वो गड्ढा को पाटने को लेकर बेपरवाह बनी हुई है। गड्ढे को न पाटने से लोगों में आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन

नगर के ददरीघाट स्थित संकटमोचन मंदिर के बगल में नाले के पास एक तरफ की सड़क धंस गई है। इससे मार्ग पर करीब दो फीट गड्ढा हो गया है। तेज रफ्तार बाइक और चारपहिया वाहन चालक यहां अक्सर चोटिल होते रहते हैं। रात के समय मार्ग पर मौजूद गड्ढे से अंजान लोगों का गिरना आम बात हो गई है। समस्या को लेकर कुछ दिन पहले सामाजिक कार्यकर्ता ब्रजभूूषण दुबे ने अपने सहयोगियों के साथ प्रदर्शन भी किया था। बावजूद इसके नगरपालिका ने इस खतरनाक गड्ढे की सुधि नहीं ली है। लगता है उसे किसी बड़े हादसे का इंतजार है। लोगों का कहना है कि शायद कोई बड़ी दुर्घटना होने के बाद नगरपालिका इस खतरनाक गड्ढे को भरवाने का काम करेगी।
विज्ञापन

ददरीघाट मोहल्ला स्थित नाले के पास सड़क पर गड्ढा होने की बात मेरे संज्ञान में है। जल्द से जल्द गड्ढा में गिट्टी और तारकोल भरवाकर इसे दुरुस्त करा दिया जाएगा। -जितेंद्र आनंद, नपा अधिशासी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed