फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   चिकित्सकों ने किया कार्य बहिष्कार, डीएम को पत्रक सौंपा

चिकित्सकों ने किया कार्य बहिष्कार, डीएम को पत्रक सौंपा

Mon, 17 Jun 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
चिकित्सकों ने किया कार्य बहिष्कार, डीएम को पत्रक सौंपा
गिाजीपुर। केंद्र सरकार की ओर से मांगों को नजरअंदाज किए जाने पर आईएमए के आह्वान पर सोमवार को प्राइवेट अस्पताल के चिकित्सक 24 घंटे के कार्य बहिष्कार पर रहे। जबकि आपात सेवाएं चालू रही। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बैनर तले चिकित्सकों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर प्रधानमंत्री को संबोधित पत्रक सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर आईएमए के सचिव डा. जेएस राय और अध्यक्ष बीडी गुप्ता ने कहा कि हिंसा की स्वस्थ समाज में कोई जगह नहीं है। अगर किसी को किसी से भी शिकायत है तो उसके लिए संवैधानिक तरीका बना हुआ है। किसी चिकित्सक की सेवा में किसी को भी कमी नजर आती है तो उसके लिए भी संवैधानिक रास्ता बना हुआ है। समाज के लोगों से अपील की जाती है कि किसी चिकित्सक एवं चिकित्सा प्रतिष्ठान के खिलाफ हिंसा कभी न करे। समाज के लोगों को ये समझने की जरूरत है कि कोई भी चिकित्सक परफैक्ट नहीं होता और अपने ज्ञान के अनुसार किसी भी मरीज को स्वस्थ करने का हर संभव प्रयास करता है। इस मौके पर डा. जेएस राय, डा. बीडी गुप्ता, डा. एके मिश्रा, डा. एके राय आदि डाक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed