फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पत्रकारों के साथ बदसलूकी पर बाबू का पटल बदला

पत्रकारों के साथ बदसलूकी पर बाबू का पटल बदला

Sun, 16 Jun 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
पत्रकारों के साथ बदसलूकी पर बाबू का पटल बदला
गाजीपुर। विकास भवन के मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में तैनात एक लिपिक ने न्यूज चैनल के पत्रकारों के साथ शनिवार को दुर्व्यवहार किया। इससे नाराज गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन ने शनिवार को आस्तीन चढ़ा ली और लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। पत्रकारों के एकजुट होते ही मामला तूल पकड़ लिया। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के बाला जी ने लिपिक का पटल बदलते हुए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त हो गया।
विज्ञापन

पत्रकारों के धरना की जानकारी होने पर पीड़ी, डीपीआरओ समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और पत्रकारों का मनाने का प्रयास करते रहे। सीडीओ हरिकेश चौरसिया भी वहां पहुंच गए और पत्रकारों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन पत्रकार जिलाधिकारी से वार्ता की मांग करते रहे। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वहां मिलने पहुंचे। पत्रकारों के प्रतिनिधि मंडल ने लिपिक के खिलाफ शीघ्र कारवाई करने का आश्वासन देते हुए तथा त्वरित कार्रवाई के बाद उसका पटल बदल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed