फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   शहीद की पत्नी की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती

शहीद की पत्नी की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती

Sun, 16 Jun 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
शहीद की पत्नी की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती
गाजीपुर। सदर विकास खंड के जैतपुरा गांव निवासी शहीद महेश कुशवाहा की पत्नी निर्मला की तबीयत शनिवार को अचानक खराब हो गई। उसे उपचार के लिए आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर अंतिम संस्कार के बाद पूरी रात सन्नाटें में परिवार के लोगों की सिसकियां सुनाई देती रही। शनिवार को लोग घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करने का क्रम पूरे दिन बना रहा। गांव के इस लाल पर फक्र व्यक्त करते हुए लोग परिजनों को दिलाशा देते रहे।
विज्ञापन

सदर विकास खंड के जैतपुरा गांव निवासी गोरखनाथ कुशवाहा के बेटे सीआरपीएफ के जवान महेश कुमार कुशवाहा (30) बीते बुधवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों की गोली का शिकार होकर शहीद हो गए थे। शहादत की खबर आते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार वालों के साथ ही ग्रामीण शहीद का शव आने की राह निहारने लगे थे। गुरुवार की देर रात करीब एक बजे शहीद का शव घर पहुंचा था। इसके बाद चीख-पुकार मच गई थी। शहीद के अंतिम दर्शन के लिए शुक्रवार को सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए थे। राजकीय सम्मान के साथ गांव के श्मशान घाट पर शहीद का अंतिम संस्कार किया गया था। रात में गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। मृतक के परिवार के साथ ही अन्य कई घरों के चूल्हे नहीं जले। रात के सन्नाटा में केवल मृतक के परिजनों की सिसकियां सुनाई देती रही। शनिवार को दोपहर बाद अचानक शहीद की पत्नी निर्मला की तबीयत खराब हो गई। उसे परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी स्थिति पहले से ठीक बताई जा रही है। पूरे दिन घर पहुंचकर लोगों द्वारा सांत्वना व्यक्त करने का सिलसिला बना रहा। सांत्वना व्यक्त करने वाले गांव के इस लाल पर फक्र करते हुए परिजनों को दिलासा देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed