{"_id":"5d02981dbdec226dd139abfb","slug":"156045109114-ghazipur-news85","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलनिकासी कराने के लिए बस्तीवासियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलनिकासी कराने के लिए बस्तीवासियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुल्लहपुर। जखनिया विकासखंड के अमारी दलित बस्ती में कुछ दबंगों द्वारा जगह-जगह नाली को पाटने और मेढ़बंदी करने से सीसी सड़क के साथ ही बस्ती में इधर-उधर जलभराव है। इससे लोगों को दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। पांच वर्ष से व्याप्त इस समस्या का समाधान न होने को लेकर गुरुवार को बस्तीवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए ग्राम प्रधान सहित सरकार और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि 15 वर्ष पहले सरकार द्वारा बस्ती में सीसी सड़क और पानी निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया गया था। इससे बस्तीवासियों में इस बात से खुशी की लहर दौड़ गई थी कि अब आराम से पानी की निकासी हो जाएगी, लेकिन निकासी इधर-उधर से न होने को लेकर करीब आधा दर्जन दबंगों द्वारा कई स्थानों पर नाली को पाटने के साथ ही मेढ़बंदी कर दी गई है। इससे पानी निकासी अवरुद्ध हो गई है। सड़क पर तीन स्थानों के साथ ही कई लोगों के घरों के सामने और हैंडपंपों का गंदा पानी जमा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदे पानी के बीच से आने-जाने को विवश होना पड़ रहा है। पानी से दुर्गंध आने से संक्रामक बीमारियों का भय सता रहा है। कई लोगों के मकानों में गंदा पानी रिस रहा है। बार-बार ग्राम प्रधान के साथ ही संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया जा रहा है, लेकिन उनकी तरफ से ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे करीब पांच वर्ष से बस्तीवासी नारकीय जीवन जीने को विवश हैं। प्रदर्शन करने वालों में राजेंद्र राम, गीता देवी, माया देवी, शुभा देवी, इंद्रजीत राम, तिलकधारी राम, सुमित कुमार, गोविंदा प्रसाद, मनजीत कुमार, श्रवण कुमार, लालू प्रसाद, सूरज कुमार, निशांत राम, राजकुमार राम, सरदार, रामप्रवेश कुमार, पंकज कुमार आदि शामिल थे। इस संबंध में ग्राम प्रधान बैजनाथ राम से बात हुई तो उन्होंने कहा कि इस समस्या से कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया है, लेकिन वह लापरवाही बरतते हुए समस्या को लेकर गंभीर नहीं हो रहा है। अगर प्रशासन ध्यान देता तो समस्या का समाधान हो जाता।