{"_id":"5d02954dbdec226df9177fad","slug":"156045037117-ghazipur-news29","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की नव निर्वाचित अध्यक्ष दरवेश यादव की दिनदहाड़े गोली मारकर की गई हत्या से दुखी सिविल बार एवं टैक्स बार एसोसिएशन के अधिवक्ता गुरुवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस अवसर पर शोकसभा आयोजित कर वक्ताओं ने कहा कि घटना की जितनी निंदा की जाएं कम है।
सिविल बार संघ की बैठक में अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर बार के अध्यक्ष राजेंद्रनाथ, महासचिव विनोद दुबे के अलावा कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे। गाजीपुर टैक्स बार एसोसिएशन की शोकसभा वाणिज्य कर कार्यालय परिसर में हुई। वक्ताओं ने कहा कि इस घटना से पूरा अधिवक्ता समाज दुखी है। शोकसभा में सीताराम गुप्ता, शांति कुमार शुक्ला, चंद्रिका प्रसाद वर्मा, आशीष बरनवाल, मनीष सिंह, समीर बरनवाल, मोहम्मद शाहिद, कुमार देवर्षि आदि अधिवक्ता उपस्थित थे। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार अधिवक्ताओं ने गुरुवार को बार भवन में शोक सभा का आयोजन कर हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की तथा न्यायिक कार्य से विरत रहे। शोक सभा में सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक कुमार राय ने कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाय कम है। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार को सहायता प्रदान करने के साथ ही न्यायालयों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। इस अवसर पर अधिवक्ता विनय कुमार राय, मुन्ना यादव, सदानंद यादव, इंद्रजीत सिंह, संतोष गुप्ता, राजमोहन मिश्रा, मोहनलाल, विमल कुमार राय, आशुतोष कुमार राय, राधेश्याम राय, कृष्णकुमार राय, श्यामा पांडेय, अनिल कुमार राय, रामप्रवेश राय, संजय कुमार राय, प्रमोद राय, मृत्युंजय कुमार राय, श्रवण यादव, अवधबिहारी यादव, पप्पू यादव, आशुतोष चौधरी, बृजेश प्रधान, सतेंद्र राय, आनंद प्रधान, हरीश नारायण सिंह, दयाशंकर दुबे आदि उपस्थित थे।