{"_id":"5d013886bdec220709711a37","slug":"15603610843-ghazipur-news124","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराना की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान.
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के नायकडीह हाल्ट के पास स्थित एक किराना और जनरल स्टोर की दुकान में मंगलवार की देर रात अज्ञात कारण से आग लग गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में दुकान में रखा करीब आठ लाख का सामान आग की भेंट चढ़ गया।
मालूम हो कि सांसद आदर्श गांव देवा निवासी दयाशंकर चौरसिया की नायकडीह हाल्ट के पास किराना एवं जनरल स्टोर की दुकान है। रोज की तरह मंगलवार की रात भी वह दुकान बंद कर चला गया। देर रात करीब साढ़े 11 बजे अज्ञात कारण से दुकान में आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास के लोग घरों से बाहर निकल गए। तत्काल दुकान मालिक दयाशंकर के साथ ही पुलिस को आग की जानकारी दी। कुछ ही देर में दुकानदार मौके पर पहुंच गए। लोगों के साथ आग बुझाने में जुट गया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाना लोगों के लिए संभव नहीं हो पा रहा था। इस मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। आग से उठती लपटों से इस आशंका से लोगों के होश उड़े रहे कि आग अगल-बगल के दुकानों को भी अपनी जद में न ले ले। फायर की गाड़ी मौके पर पहुंचने पर लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों की मदद से फायर कर्मियों ने करीब दो घंटा बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया कि अज्ञात कारणों से लगी आग की इस घटना में करीब आठ लाख रुपए की क्षति हुई है। मौके पर पहुंचे राजस्व कर्मियों ने मौका मुआयना कर पीड़ित से क्षति की जानकारी ली।