{"_id":"5cfe9c15bdec22070f681056","slug":"15601899655-ghazipur-news115","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास के नाम वसूली करते पकड़ा गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास के नाम वसूली करते पकड़ा गया युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम आवास के नाम वसूली करते पकड़ा गया युवक
गाजीपुर। शहर कोतवाली के रजदेपुर मलिन बस्ती में गरीबों को प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर पांच-पांच सौ रुपए वसूल करने वाला युवक सोमवार को पकड़ा गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पीड़ितों ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
रजदेपुर मलिन बस्ती में दोपहर एक युवक पहुंचा और अपने को डूडा विभाग का कर्मचारी बताया। उसने लोगों से कहा कि सब लोगों का नाम प्रधानमंत्री आवास के लिए आया है। सबको ढाई लाख रुपया दिया जाएगा। युवक ने लोगों को नाम की सूची भी दिखाई। इसके बाद वह कागजात बनवाने के नाम पर पांच-पांच सौ रुपया वसूलने लगा। सभी ने मकान लेने के लालच में उसे पैसा दे दिया। जब लोगों को शक हुआ तो किसी ने पुलिस को फोन किया। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और युवक को पकड़कर कोतवाली ले आई। कोतवाली में मलिन बस्ती की महिलाएं भी पहुच गई। पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि वह डूडा विभाग में बिना किसी की अनुमति के काम करता है। पीड़ितों में मुख्तार, रमजाद, नाजो, गुड़िया, फातिमा, जमीला, आलिया, शाहिबा, शबीना, हाजरा, हसीमुल ने बताया कि युवक ने सबसे पांच-पांच सौ रुपया लिया है। सभी ने करीब सत्तर से अस्सी हजार रुपया दिया है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी धनंजय मिश्र ने बताया कि तहरीर मिलती है तो युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।