{"_id":"5cfd4aa1bdec22070c092110","slug":"15601035777-ghazipur-news143","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेतुके बयान पर कृषि मंत्री का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेतुके बयान पर कृषि मंत्री का पुतला फूंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। अलीगढ़ में मासूम के साथ हुई जघन्य घटना को लेकर विभिन्न संगठनों में रोष कम नहीं हो रहा है। रविवार को हिंदू युवा वाहिनी (भारत) के कार्यकर्ताओं ने इस घटना पर प्रदेश के कृषि मंत्री की ओर से दिए गए बेतुके बयान पर रोष जताते हुए पुतला फूंककर अपने गुस्से का इजहार किया।
हिंयुवा के जिला संयोजक विवेक आर्य ने मांग की कि प्रदेश सरकार जल्द से जल्द मुकदमा चलाकर बिना विलंब किए दोषियों को फांसी देने का कार्य करे। नगर अध्यक्ष रामनिवास आर्य ने प्रदेश के कृषि मंत्री के बेतुके बयान पर रोष जताया। जिलाध्यक्ष आकाश सिंह ने मांग की कि ऐसे शर्मनाक बयान देने वाले मंत्री को सार्वजनिक माफी मांगने के लिए बाध्य किया जाए। जल्द से जल्द बर्खास्त किया जाए। इस अवसर पर नगर महामंत्री रामजी कुशवाहा, जिला मंत्री सुधांशु पांडेय, उपाध्यक्ष रामकिशोर कुशवाहा, नगर उपाध्यक्ष रामवृक्ष, अरुण वर्मा, गणेश तिवारी, चंदन गुप्ता, राजू गुप्ता, स्वप्निल बिंद, रामविकास यादव तथा रविंद्र प्रजापति आदि उपस्थित थे। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार, अलीगढ़ में ढाई वर्ष की मासूम की नृशंसतापूर्वक हत्या में शामिल आरोपियों को फांसी देने की मांग एवं मासूम को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए नगर के युवा समाजसेवी एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकाला। शाहनिंदा से हाथों में कैंडिल जलाकर मौन जुलूस निकाल कर युवक कोट, चौक, सदर रोड, तहसील तिराहा होते हुए शहीद पार्क गए। शहीद स्तंभ पर मोमबत्ती जलाकर मृतक के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। हत्यारोपियों को फांसी की सजा की मांग करते हुए दो मिनट मौन रहकर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। कैंडिल मार्च में समाजसेवी अतुल तिवारी, शशिप्रकाश पांडेय, आकाश राय, श्री नारायण राय, उमेश यादव, आकाश पांडेय, ओम मिश्रा, मनीष गुप्ता, कुलदीप शर्मा, विशाल चौधरी, विकास कांस्यकार, अजय पांडेय, गोलू राय, राघवेंद्र राय, कुंदन, अखिलेश गुप्ता, सत्यम, गौतम, प्रदीप, वीरेंद्र पांडेय आदि शामिल रहे।
खानपुर संवाददाता के अनुसार, सिधौना में बाल विकास संरक्षण संघ की ओर से रविवार की शाम एक कैंडिल मार्च निकाल कर मृत बच्ची को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बाजार स्थित चौराहे से होकर निकली यात्रा इशोपुर स्थित सरकारी गेस्ट हाउस पहुंचकर एक सभा में तब्दील हो गई। इस अवसर पर अध्यक्ष आलोक यादव ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की। मार्च में सुशील कुमार, नसीरुद्दीन अहमद, सूरज भारद्वाज, इंदल यादव, अतुल पांडेय, नसरुल्ला, वैभव, आमिर अली, अजय आदि शामिल रहे।