फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   राशन न मिलने और पात्रों का नाम सूची से गायब होने पर किया प्रदर्शन

राशन न मिलने और पात्रों का नाम सूची से गायब होने पर किया प्रदर्शन

Sun, 09 Jun 2019 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
राशन न मिलने और पात्रों का नाम सूची से गायब होने पर किया प्रदर्शन
दुबिहा। बाराचवर ब्लाक के ग्राम पंचायत पैकवली में रविवार को ग्रामीणों ने राशन न मिलने एवं पात्रों का नाम सूची से गायब होने के कारण स्थानीय कोटे की दुकान पर प्रदर्शन करते हुए दुकान बंद करवा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक सूची से गायब नाम को सही नहीं कराया जाता तब तक राशन वितरण का कार्य बंद रहेगा। ग्रामीणों के तेवर को देखते हुए कोटेदार ने ग्रामीणों की बात को मानते हुए और समाधान होने तक राशन न बांटने एवं दुकान बंद रखने के आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीण माने।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप था कि कोटेदार की मनमानी के चलते यह सब कार्य हो रहा है। अनियमितता का भी आरोप लगाते हुए बताया कि राशन कार्ड है फिर भी राशन नहीं मिल पाता है। अधिकतर लोगों का राशन कार्ड आज तक बना नहीं है। ग्रामीणों में टीकालाल, देवमुनी, उमाशंकर, राधेमोहन, रामसिंह, बिंदू देवी, विनोद राम, श्यामबिहारी पासवान, पार्वती देवी, फुलवा देवी, मना देवी, सरोज प्रजापति, प्रमिला देवी, योगेंद्र खरवार ने बताया कि कुछ पात्रों को राशन नहीं मिलता है जबकि पहले मिल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed