फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   अब आधार सत्यापन के बाद मिलेगी छात्रवृत्ति

अब आधार सत्यापन के बाद मिलेगी छात्रवृत्ति

Sun, 09 Jun 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
अब आधार सत्यापन के बाद मिलेगी छात्रवृत्ति
गाजीपुर। पिछले सालों में छात्रवृत्ति को लेकर कई तरह की गड़बड़ियां सामने आई थीं। छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के नाम पर खेल होता रहा है। इसके मद्देनजर निदेशक समाज कल्याण ने पत्र जारी कर सभी शिक्षण संस्थाओं से वर्तमान वित्तीय वर्ष 2019-20 के छात्रों की सूची और उनका आधार नंबर का ऑनलाइन सत्यापन कराया जाए। इसके बाद उनका आवेदन स्वीकार किया जाएगा। इसके लिए एक से 15 जून तक का समय निर्धारित किया गया है। विभाग इस प्रक्रिया को पूरा करने में छात्रों का डाटाबेस तैयार कर रहा है।
विज्ञापन

जनपद के 10वीं और 11वीं के छात्रों के आधार कार्ड का अब ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा। सब कुछ सही मिलने पर ही अब छात्रों के खाते में छात्रवृत्ति जाएगी। सत्यापन प्रक्रिया से गुजरने की वजह से छात्रवृत्ति में गड़बड़ी की गुंजाइश बहुत कम बचेगी। शासन ने एक से 15 जून तक समाज कल्याण विभाग को डाटाबेस तैयार करने का समय निर्धारित किया है। विभागीय अधिकारियों द्वारा जनपद के सभी इंटरमीडिएट तथा हाईस्कूल के प्रबंधक और प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर छात्रों की सूची मांगी है। सूची के साथ ही छात्रों का आधार नंबर भी देन को कहा गया है। इसके लिए विद्यालयों को कुल 15 दिन का समय दिया गया है। लेकिन एक सप्ताह का समय बीतने के बाद भी अभी तक चंद विद्यालयों ने सूची उपलब्ध कराया है। बाकी के विद्यालय रिमांइडर तथा नोटिस देने के बाद भी चुप्पी साधे हुए हैं। ऐसे में बहुत कम समय में पूरे जनपद के छात्रों का डाटाबेस कैसे तैयार होगा, यह बता पाना काफी कठिन है? आधार नंबर सत्यापन में छात्र का नाम, पिता और पति का नाम, पता आदि का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद आधार नंबर के लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। इस ओटीपी को आवेदन फार्म में भरने के बाद भी आवेदन पत्र जमा होगा। ऐसे में सभी छात्रों के पास आधार नंबर होना चाहिए। इनके पास आधार नंबर नहीं हैं, वह अपना आधार बनवा लें और कालेज को उपलब्ध करा दें। इससे उनको छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके।
विज्ञापन


पिछले साल का लंबित डाटा करें दुरुस्त
गाजीपुर। पिछले सत्र 2018-19 में अनुसूचित जाति और अनसूचित जनजाति के छात्रों का डेटाबेस अपडेट करने का निर्देश दिया गया है। इसके मुताबिक, छात्र ऑनलाइन आवेदन की छाया प्रति, वर्तमान स्टेट्स और अन्य साक्ष्य लेकर 17 जून तक अपना डाटा दुरुस्त करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed