पीजीटी परीक्षा के दौरान शहर के परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ ओमप्रक
- फोटो : GHAZIPUR
Link Copied
प्रवक्ता संवर्ग की लिखित परीक्षा पहले दिन मंगलवार को सकुशल संपन्न हो गई। आज दोनों पाली में 7521 परीक्षार्थी पंजीकृत थे लेकिन इसमें 1519 अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने दोनों पाली में विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया।
विज्ञापन
प्रवक्ता संवर्ग की लिखित परीक्षा 17 एवं 18 अगस्त को दो पालियों में कराई जा रही है। मंगलवार को दोनों पालियों में कुल 7521 परीक्षार्थियों को बैठना था लेकिन 6002 ही उपस्थित हुए शेष 1519 ने परीक्षा नहीं दी। पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक आयोजित थी। आठ केंद्रों पर 3476 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 2635 सम्मिलित हुए जबकि 841 ने परीक्षा नहीं दी। दूसरी पाली में दिन में ढाई से साढ़े चार बजे तक परीक्षा कराई गई। इस पाली में नौ केंद्रों पर 4045 परीक्षार्थियों को बैठना था लेकिन 678 अनुपस्थित रहे। शेष 3367 परीक्षा में उपस्थित हुए। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए जोनल, सेक्टर के साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की गई थी। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओमप्रकाश राय ने पहली एवं दूसरी दोनों पाली में पीजी कालेज, स्वामी सहजानंद पीजी कालेज और राजकीय बालिका इंटर कालेज स्थित केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा सुचारू रूप से होते मिली। उन्होंने बताया कि बुधवार को प्रथम पाली की परीक्षा सात केंद्रों पर होगी, इसमें 3240 तथा दूसरी पाली में 2306 परीक्षार्थियों के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।