फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   डा. आंबेडकर ने दिया हर व्यक्ति को सुरक्षा और सम्मान

डा. आंबेडकर ने दिया हर व्यक्ति को सुरक्षा और सम्मान

Sun, 14 Apr 2019 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
डा. आंबेडकर ने दिया हर व्यक्ति को सुरक्षा और सम्मान
गाजीपुर। संविधान निर्माता डा. बीआर आंबेडकर की 128वीं जयंती रविवार को जिले भर में समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर डा. भीमराव आंबेडकर समारोह समिति की ओर से जूलुस निकाला गया जो विभिन्न रास्तों से होता हुआ डा. आंबेडकर उद्यान पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। वक्ताओं ने उनके संघर्ष और त्याग पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि पूरा विश्व बाबा साहब के विचारों और उनके ज्ञान का सम्मान करता है। इस मौके पर प्रो. सुनील कुमार, डा. योगेश कुमार, ज्ञानेन्द्र कुमार, रामदत्त राम, नंदू राम, राजेन्द्र राम, दिनेश कुमार, आनंद कुमार, बद्री बाबू, रामदत्त यादव, ज्ञानचंद भारती, गोरखनाथ बौद्ध, मिश्री लाल कनौजिया, कैलाश, ओमप्रकाश राम, मुंशीराम, डा. बालचंद राम, बासु राम, चंद्रमा भारती, रोशन लाल भारती, मन्नू अंसारी, अब्बास अंसारी, मनोज विद्रोही, रामप्रकाश, डा. केवी शोले, अनिल सोनकर, समता बिंद ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता प्रो. सुनील कुमार ने की। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग एसोसिएशन की ओर से जंगीपुर स्थित कैंप कार्यालय पर भारतीय संविधान एवं डा. आंबेडकर विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर डा. जी सिंह कश्यप, चंद्रिका प्रसाद सिंह पटेल, अंबरीष कुमार, डा. सतीश कुमार, रवि कुमार, आनंद कुमार, डा. मनोज यादव, शशिकांत, अरविंद, अनिल, वि पिन यादव, बाबूलाल बिंद, सुमंत, सुनीता, शुभम, सुमन, बेचन राम, केशरी राम, रंजीत प्रजापति उपस्थित थे। समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने डा. आंबेडकर के जीवन एवं कार्यो पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डा. नन्हकू यादव, पूर्व एमएलसी बच्चा यादव, रामधारी यादव, राजेश कुशवाहा, उपाध्यक्ष निजामुद्दीन खां, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, शिवशंकर यादव, गोपाल यादव, राजेश यादव, मुन्नन यादव, अतीक अहमद राईनी आदि मौजूद रहे। बहुजन समाज पार्टी की ओर से जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मंडल जोन इंचार्ज सुभाष चौहान, वरिष्ठ नेता अफजाल अंसारी, मनोज विद्रोही, कमलेश गौतम, रणविजय गौतम, अजय गौतम, अखिलेश्वर कुशवाहा, ओमप्रकाश भारती, शंकर राम भारती, धनंजय कुशवाहा, सुभाष राम सिपाही, माला भारती, शकील खां, डा. जनक लाल आदि उपस्थित थे। कांशीराम आदर्श जन जागृति सेवा न्यास की ओर से डा. आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर डा. अंबिका राम, सूर्यमल बौद्ध, ईश्वरदेव, किशोर यादव, विनोद पाल, नंदकिशोर, दिलीप, रामफल रमावती, अंकिता भारती, डा. रमेश आजाद आदि उपस्थित थे। भाजपा के जिला कार्यालय टैक्सी स्टैंडपर बाबा साहब के विचारों का उल्लेख करते हुए जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को सुरक्षा तथा सम्मान मिले यही सोच डा. भीमराव आंबेडकर की भी रही है। इस मौके पर कृष्णबिहारी राय, ओमप्रकाश राय, हरेंद्र यादव, शशिकान्त शर्मा, रूद्र प्रताप सिंह, निमेष पांडेय, शैलेन्द्र सिंह, जगदीश सिंह, मेठ बिंद, जितेन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे। राइफल क्लब में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी के. बालाजी ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि डा. आंबेडकर के विचारों को अपने हृदय में उतार कर उनके बताए गए रास्तों को अपना कर पालन करने की जरूरत है। इस मौके पर अपर उपजिलाधिकारी सूरज कुमार, अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

(फोटो)बृजबिहारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed