{"_id":"5cb0cbc8bdec2214743f5467","slug":"151555090376-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धीमी गति से हो रहे कार्य पर नाराजगी जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धीमी गति से हो रहे कार्य पर नाराजगी जताई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल(गाजीपुर)। ताड़ीघाट-मऊ रेल खंड परियोजना के तहत पहले फेज के चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को दिन में रेलवे के सीएमडी प्रदीप गौर, रेलवे के टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड के चेयरमैन आरआर जगुआर एवं सदस्य प्रोफेसर डा. प्रेमजी कृष्णा घाट स्टेशन पहुंचे। इस दौरान वर्कशाप में स्टील स्ट्रक्चर सहित चल रहे अन्य कार्यों का हाल जाना। काफी धीमी गति से हो रहे कार्य पर नाराजगी जताई।
अधिकारियों ने निर्देश दिया कि अब स्टील स्ट्रक्चर का काम पुल के दोनों तरफ से किया जाएगा ताकि इसे समय से पूरा किया जा सके। दूूूसरी तरफ गंगा नदी में बन रहे रेल कम रोड ब्रिज के पिलरों केे तेजी से चल रहे निर्माण कार्यों को देख कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर अमनदीप की पीठ थपथपाई। निरीक्षण के बाद अधिकारी गंगा नदी किनारे पहुंचे जहां निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया। कहा कि परियोजना के तहत निर्धारित अवधि तक कार्य हर हाल में पूरा होना चाहिए। इसके बाद घाट स्टेशन स्थित आरवीएनएल के गेस्ट हाउस में बैठक कर संबंधित को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर आरवीएनएल के पीडी सत्यम कुमार, सीपीएम विकास चंद्रा, प्रोजेक्ट मैनेजर अमनदीप गोयल, संदीप कुमार, पीयूष कुमार, पीसी मेहराना, एसके ओझा, विनोद तिवारी, सुनील सिंह आदि उपस्थित थे।