फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   चार लाख नौनिहालों ने पी पोलियो रोधी खुराक

चार लाख नौनिहालों ने पी पोलियो रोधी खुराक

Wed, 13 Mar 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
चार लाख नौनिहालों ने पी पोलियो रोधी खुराक
गाजीपुर। शासन-प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत मंगलवार को टीम ने घर-घर जाकर पोलियो रोधी ड्राप पिलाया। इस दौरान बनाई गई मोबाइल टीम ने बस स्टैंडों, सड़कों तथा रेलवे स्टेशनों पर भी बच्चों को खोजकर उन्हें दवा पिलाई। 10 मार्च से शुरू हुए इस अभियान के तहत करीब चार लाख नौनिहालों को यह खुराक पिलाई जा चुकी है।
विज्ञापन

पोलियो मुक्त अभियान 18 मार्च तक चलाया जाएगा। इस दौरान करीब पांच लाख तीस हजार बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। पहले दिन तीन लाख बावन हजार बच्चों को बूथों पर लाकर दवा पिलाई गई। इसके बाद अब घर-घर जा कर पोलियो की खुराक दी जा रही है। पल्स पोलियो सघन अभियान के तहत अब डोर-टू-डोर अभियान चलाया जा रहा है। जिले भर में 945 टीमें बनाई गई है जो घर-घर संपर्क कर पांच वर्ष तक के बच्चों को पहचान कर उन्हें दवा पिला रही है। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड को कवर करने के लिए 80 ट्रांजिट टीम एवं दूरदराज के मजरों को कवर करने के लिए 65 मोबाइल टीमें भी कार्य कर रही हैं। इसी प्रकार जिले के सैदपुर, शादियाबाद, बहरियाबाद, भांवरकोल, नंदगंज, मनिहारी, औड़िहार, जमानिया, कासिमाबाद, दुबिहा, मुहम्मदाबाद, गोड़उर, जखनिया आदि क्षेत्रों में भी आशा कार्यकर्ता तथा आंगनबाड़ी घर घर भ्रमण करती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed