फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   हादसे को दावत दे रहा सूखा पेड़

हादसे को दावत दे रहा सूखा पेड़

Thu, 17 Jan 2019 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
हादसे को दावत दे रहा सूखा पेड़
सुहवल(गाजीपुर)। क्षेत्र के सोनवल गांव में रेलवे क्रासिंग के पास पटरी से सटा विशालकाय सूखा पेड़ कभी भी हादसे का सबब बन सकता है। शिकायत के बाद भी रेल विभाग मौन है।
विज्ञापन

बता दें कि इस मार्ग पर रोजाना एकमात्र दिलदारनगर-ताड़ीघाट पैसेंजर यात्रियों को लेकर चार फेरे लगाती है। सोनवल क्रॉसिंग के पास पटरी से सटा यह पेड़ करीब-करीब सूख गया है। कभी भी ट्रैक पर गिर सकता है। इसके पहले भी इस पेड़ की शाखाएं पटरी पर गिर चुकी हैं। यह तो संयोग ठीक था कि कोई हादसा नहीं हुआ। जब पैसेंजर इस रूट से गुजरती है तो यात्रियों की सांस अटकी रहती है। सबसे हैरानी की बात यह है कि इस रूट से कई बार रेलवे के आलाधिकारियों का आवागमन होता रहता है, बावजूद अभी तक उनकी निगाह इस पर नहीं पड़ी। यात्रियों ने बताया कि इस पेड़ को कटवाने के बाबत रेलवे तथा संबंधित अधिकारियों को कई बार कहा गया। जानकारी के बावजूद भी वह लापरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed