फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   हड़ताल के समर्थन में नौ को धरना

हड़ताल के समर्थन में नौ को धरना

Wed, 02 Jan 2019 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल के समर्थन में नौ को धरना
गाजीपुर। अखिल भारतीय खेत-ग्रामीण मजदूर सभा की जिला कार्यकारिणी की बैठक तुलसी सागर स्थित जिला कार्यालय पर बुधवार को हुई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि देशव्यापी मजदूर हड़ताल के समर्थन में आठ जनवरी को करंडा, भदौरा, जमानिया एवं जखनियां तहसील एवं ब्लाक मुख्यालयों पर सभा की जाएगी। नौ को जिला मुख्यालय स्थित सरजू पांडेय पार्क में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में मजदूर सभा के जिला सचिव राजेश वनवासी ने कहा कि देश में अच्छे दिन लाने, महंगाई कम करने तथा भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के नाम पर आई सरकार गरीबों, मजदूरों, दलितों के अधिकारों पर हमला कर रही है। केंद्र सरकार का मजदूर विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। जिलाध्यक्ष नंदकिशोर बिंद ने कहा कि मुफ्त बिजली के नाम पर गांव में गरीबों से पांच हजार से लेकर दस हजार तक का बिजली बिल बकाया की रसीद लेकर कर्मचारी घूम रहे हैं। जबकि सच्चाई यह है कि अभी तक गरीबों के घरों में बिजली का बल्ब जला ही नहीं है। इस अवसर पर बच्चीलाल, विजयी वनवासी, रामकरन, चंद्रावती, विजय कुमार, रामजन्म वनवासी, अमरनाथ पासवान, रामदेव, गोरख राजभर, अनिल एवं जगबली राजभर ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed