फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   कलश विर्सजन जुलूस निकाला

कलश विर्सजन जुलूस निकाला

Wed, 02 Jan 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
कलश विर्सजन जुलूस निकाला
देवकली। रविदास मठिया बरवां नारायनपुर में हनुमान मंदिर देवचंदपुर के पुजारी जयप्रकाश दास फलाहारी के नेतृत्व में मंगलवार को गंगा पूजन एवं कलश विसर्जन जुलूस बैंडबाजे के साथ निकाला गया। इसमें 251 कन्याएं हाथ में कलश लेकर तथा महिला और युवक हाथ में अबीर, गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे। इसके बाद आयोजित भंडारे में सैकड़ों साधु-संतों सहित हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। फलाहारी बाबा ने साधु-संतों को अंगवस्त्रम समर्पित किया। प्रवचन के दौरान फलाहारी बाबा ने बताया कि प्रयागराज कुंभ मेले में 15 जनवरी से सेक्टर नंबर-12 मुक्ति मार्ग पर कैंप लगाया जाएगा। कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खाने, पीने, रहने के लिए नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कैंप का लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में रामशरण दास, श्यामनारायन दास, गुड्डूूू प्रधान, दीपू, फौजदार, नारद, गुल्लू प्रधान, महेंद्र मास्टर, अंजली दास का सहयोग उल्लेखनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed