{"_id":"5c0ea09abdec2241454bc491","slug":"151544462490-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार गारंटी कानून को कारगर ढंग से लागू नहीं कर पा रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार गारंटी कानून को कारगर ढंग से लागू नहीं कर पा रही सरकार
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। अखिल भारतीय खेत ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) की जिला कार्यकारिणी की बैठक तुलसीसागर स्थित कार्यालय पर सोमवार को हुई। इसमें संगठन की राज्य कार्यकारिणी की बैठक की तैयारी तथा विभिन्न सवालों पर जनांदोलन तेज करने के संबंध में बातचीत हुई।
बैठक में जिलाध्यक्ष नंदकिशोर बिंद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार रोजगार गारंटी कानून को कारगर ढंग से लागू नहीं कर पा रही है, इसलिए रोजगार की तलाश में ग्रामीण गरीब पलायन कर रहे हैं, जिन्हें अपमानित किया जा रहा है। यूपी बिहारी के नाम पर मारपीट कर भगाया जा रहा है। कहा कि राशन से वंचित कर राशन की कालाबाजारी की जा रही है। एक भी गरीब जमीन के अभाव में आवास और शौचालय से वंचित न हो, नहीं तो खेग्रामस जनांदोलन तेज करेगा। जिला सचिव राजेश वनवासी ने कहा कि मुफ्त में उज्जवला और बिजली कनेक्शन देने के नाम पर ग्रामीण गरीबों की आंख में सरकार धूल झोंक रही है। उन्होंने जिला अस्पताल सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दवा उपलब्ध कराने की मांग उठाई। इस अवसर पर रामप्यारे राम, नंदकिशोर बिंद, विजय कुमार, रामजन्म, विजयी, चंद्रावती देवी, उजागिर राम, अनिल, अच्छेलाल, जगबली राजभर, अमरनाथ पासवान, राजदेव आदि ने विचार व्यक्त किया।