फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बाइक सीख रही विवाहिता की गिरकर मौत

बाइक सीख रही विवाहिता की गिरकर मौत

Fri, 07 Dec 2018 11:36 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
बाइक सीख रही विवाहिता की गिरकर मौत
दिलदारनगर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के देवल मार्ग पर अमौरा गांव की पानी टंकी के पास गुरुवार की शाम बाइक सीख रही एक विवाहिता अनियंत्रित हो गड्ढे में गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीण उसे जिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के फेतहपुर निवासी गुड़िया (28) की शादी श्रीनिवास यादव के साथ हुई थी। श्रीनिवास राजस्थान में प्राइवेट नौकरी करता है। गुड़िया कस्बा में अपनी मां के साथ किराया के मकान में रहती थी। गुरुवार को वह पड़ोस के एक युवक को लेकर उससे बाइक चलाना सीख रही थी। सीखते-सीखते शाम को करीब पांच बजे दिलदारनगर- देवल मार्ग पर पहुंच गई। अमौरा गांव के पानी टंकी के पास बाइक से नियंत्रण खो बैठी और बाइक सहित सड़क किनारे गड्ढे में गिर पड़ी। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी होते ही आसपास मौजूद लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में लेकर नगर के निजी अस्पताल पहुंचे और घटना की सूचना परिवार वालों को दी। कुछ ही देर में ससुराल और मायक के लोग वहां पहुंच गए। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन जिला अस्पताल लाए तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग जैसे ही शव लेकर घर पहुंचे कोहराम मच गया। परिजन चीख-पुकार करने लगे। लोगों के रोने की आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए और लोगों को सांत्वना देने में जुट गए। परिजनों ने घटना की सूचना मृतका के पति को दी। घटना को लेकर लोग दुखी थे। आपस में बातें करते रहे कि अब गुड़िया के दो वर्षीय बेटे और पांच वर्षीया पुत्री का पालन-पोषण कैसे होगा। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शुक्रवार को मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि ऐसा कोई मामला उसके संज्ञान में नहीं है और न ही किसी ने ऐसी किसी घटना की तहरीर ही दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed