{"_id":"5bbf8b84bdec22501f4abe1d","slug":"151539279748-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिखरी गिट्टियों ने आठ घंटा रोकी वाहनों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिखरी गिट्टियों ने आठ घंटा रोकी वाहनों की रफ्तार
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
सुहवल(गाजीपुर)। सैयदराजा जमानिया गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 24/97 के निर्माण के लिए जगह-जगह गिट्टियां गिराई गई हैं, जो सड़क तक फैली हुई है। गुरुवार की सुबह यही गिट्टियां गुरूवार की सुबह जाम का सबब बन गईं। एक ट्रक की रफ्तार गिट्टी में फंसने की वजह से थम गई। जिसकी वजह से जाम का झाम शुरू हो गया और एक के बाद एक वाहनों की रफ्तार थमने लगी और भीषण जाम लग गया। पुलिस कर्मियों और पुल निर्माण में लगे लोगों ने पसीना बहाते हुए आठ घंटा बाद आवागमन सुचारु कराया।
मालूम हो कि सैयदराजा जमानिया गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 24/97 का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए कालूपुर, मेदिनीपुर, ताड़ीघाट, गरुआ मकसूदपुर आदि गांवों के सामने सड़क पर गिट्टियां गिराई गई हैं। ये गिट्टियां सड़क पर फैली हुई है। गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे कालूपुर चट्टी के पास बालू लदा एक ट्रक गिट्टी में फंस गया, जिससे मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया। देखते ही देखते गाजीपुर-जमानिया और ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर जाम का झाम शुरू हो गया। इन मार्गों पर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। हमीद सेतु पूरी तरह से चार पहिया, बाइक सवारों और पैदल आवागमन करने वालों से भर गया। जाम के जकड़न का आलम यह था कि वाहनों की कौन कहे, पैदल निकल पाना भी लोगों के लिए संभव नहीं हो पा रहा था। परेशान लोगों को समझ में नहीं आ रहा था कि किधर से निकलें। वह सड़क पर फैली उन गिट्टियों को कोसते रहे, जिसकी वजह से जाम लगा था। जाम में सबसे पीछे फंसे लोग इसकी गंभीरता को भांपते हुए वापस लौट गए। जानकारी होते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जाम छुड़ाने में जुट गई। लोगों को परेशान देख रेल पुल निर्माण कार्य में लगे अधिकारी और कर्मचारी भी आवागमन सुचारु कराने में जुट गए। आठ घंटा बाद दिन में एक बजे आवागमन सुचारु होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।