फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मानवता के पुजारी थे महात्मा गांधी

मानवता के पुजारी थे महात्मा गांधी

Thu, 04 Oct 2018 12:48 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
मानवता के पुजारी थे महात्मा गांधी
गाजीपुर। महात्मा गांधी की जयंती पर मंगलवार को देर शाम कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर के ददरीघाट स्थित संकटमोचन मंदिर पर सच संस्थान की ओर से गांधी और समकालीन सोच विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी मानवता के सबसे बड़े पुजारी थे। यही कारण है कि देश भर में उनकी लोकप्रियता थी और उनके आह्वान पर पूरा देश सड़क पर उतर जाता था। इधर, ग्रामीण इलाकों में भी उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

संगोष्ठी के मुख्य वक्ता सत्यमित्र दूबे ने कहा कि गांधी जी विनय की मूर्ति थे। आज 190 देशों में उनकी जयंती मनाई जा रही है। अध्यक्षीय संबोधन करते हुए मांधाता राय ने कहा कि आज के परिवेश में मानवता का संकट बढ़ता जा रहा है। अन्य वक्ताओं में नन्हे सिंह, अमरनाथ यादव, मोहन, डा. इकबाल अंसारी, जगदीश आदि ने विचार व्यक्त किया। संचालन डॉ. बालेश्वर सिंह ने किया। इसी क्रम में बाबा नौबत चौधरी इंटर कालेज सुरतापुर में प्रधानाचार्य जय प्रकाश सिंह यादव ने ध्वजारोहण किया। बच्चों से गांधीजी के जीवन से सत्य और अहिंसा अपनाने की प्रेरणा दी। प्रदीप ट्यूटोरियल में प्रबंधक निर्मला पांडेय ने गांधी जी के जीवन से सीख लेने को कहा।
विज्ञापन

सेवराई संवाददाता के अनुसार तहसील क्षेत्र मंगलवार को सायंकाल भी महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री की जयंती को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए गए। भदौरा बसुका मोड़ स्थित सिटी मांटेसरी स्कूल में छात्रों ने विद्यालय परिसर एवं मुख्य मार्ग पर सुबह झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की तथा सायंकाल विद्यालय की ओर से पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक सिंह, देवाशीष बनर्जी, प्रबंधक मोहसिन खान सहित विद्यालय के अध्यापकों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। करहिया गांव स्थित एमजी हाई स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जमानिया विधायक सुनीता सिंह के पति परीक्षित सिंह ने गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान शिव शंकर सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर सत्यदेव सिंह मुन्ना, रामअवतार गुप्ता, शाहीन खातून, प्रमोद प्रजापति, परशुराम जी, विकास सिंह, सुनील सिंह, मुन्ना सिंह चंद्रदेव, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed