{"_id":"5b688c3d4f1c1bcb2e8b4cf9","slug":"151533578301-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक सुमिरन कर शोक संवेदना प्रकट की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक सुमिरन कर शोक संवेदना प्रकट की
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहरियाबाद(बलिया)। निरंकारी मिशन की पांचवीं सतगुरु रही माता सविंदर हरदेव जी महाराज की बीते रविवार की शाम पांच बजे ब्रह्मलीन होने की खबर सुनते ही निरंकारी भक्त गमजदा हो गए। काफी संख्या में निरंकारी भक्त निरंकारी सत्संग भवन एवं शाखा प्रमुख अमित सहाय के आवास पर पहुंचे। सभी ने सामूहिक सुमिरन कर शोक संवेदना प्रकट किया।
गौरतलब है कि निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज की 13 मई 2016 को कनाडा में सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद माता सविंदर हरदेव जी महाराज 17 मई 2016 को निरंकारी मिशन की पांचवी सतगुरु के रूप में प्रकट हुई थी। बीते 17 जुलाई को शारीरिक अस्वस्थता के चलते अपनी सबसे छोटी बेटी सुदीक्षा को निरंकारी मिशन की छठवीं सतगुरु के रूप में प्रकट किया। शाखा प्रमुख अमित सहाय ने कहा कि निरंकारी माता सविंदर हरदेवजी महाराज दया, करुणा एवं प्रेम की प्रतिमूर्ति थीं। उनके जीवन का एक-एक क्षण और शरीर का एक-एक कण मानवता के लिए समर्पित रहा। उन्होंने बताया कि संत निरंकारी मिशन के प्रवक्ता कृपासागर की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आठ अगस्त को दिल्ली में दिन में 12 बजे होगा।