फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया

मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया

Tue, 06 Mar 2018 10:56 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया
मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बिरनो (गाजीपुर)। क्षेत्र के आजाद इंटर कालेज फतेहपुर में माध्यमिक शिक्षक संघ (वित्तविहीन गुट) के शिक्षकों की बैठक मंगलवार को हुई। इसमें शिक्षकों ने एक स्वर में बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया।

संगठन के प्रदेश महासचिव रामबदन यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के शिक्षामंत्री ने विधानसभा चुनाव में वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय देने का वादा किया था, लेकिन एक वर्ष बाद भी मानदेय देने के बजाय पूर्ववर्ती सरकार के मानदेय को भी बंद कर वर्तमान सरकार ने वित्तविहीन शिक्षकों के साथ अन्याय किया है, इसे संगठन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगा। अगर सरकार 17 मार्च तक वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय देने की घोषणा नहीं करती है तो संगठन परीक्षा के मूल्यांकन का बहिष्कार करेगा। साथ ही जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर अजय सिंह, जितेंद्र यादव, राजन सिंह, पारसनाथ यादव, सीताराम यादव, मंगला राय, अमरदेव यादव, सुरेश राय आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कालिका यादव एवं संचालन रामजन्म यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed