{"_id":"5a9d7ccc4f1c1b641f8b8dc3","slug":"151520270540-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्या को लेकर गंदे पानी में धरने पर बठे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्या को लेकर गंदे पानी में धरने पर बठे ग्रामीण
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल (गाजीपुर)। लंबे समय से जल निकासी की समस्या से जूझ रहे रेवतीपुर गांव के बलुआ टोला दलित बस्ती के लोगों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। समाजसेवी पंकज राय के नेतृत्व में बस्ती के बाहर सड़क पर लगे गंदे पानी में विरोध प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ गए। मौक पर पहुंचे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस समस्या से जल्द निजात नहीं दिलाई गई तो बस्ती के लोग धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।
रेवतीपुर गांव की बलुआ टोला दलित बस्ती ताड़ीघाट-बारा मुख्य मार्ग के किनारे बसी हुई है। बस्ती में लगभग 125 घर हैं जिसकी कुल आबादी लगभग एक हजार के आस-पास है। इस मौके पर समाजसेवी पंकज राय ने कहा कि यह कोई नई समस्या नहीं है। आए दिन बस्ती के लोगों को इस समस्या से दो-चार होना पड़ता है। जलनिकासी की व्यवस्था न होने से इस बस्ती केे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो चुका है। बस्ती में संक्रामक रोग फैलने की आशंका है। ग्रामीणों ने कहा कि इस समस्या से निजात दिलाने के लिए कई बार लिखित और मौखिक रुप से संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया लेकिन इस समस्या से निजात नहीं मिल सकी। विरोध करने वालों में निर्मला, रेनू, रिंकू, सुगवंता, जमुनी, ममता, पिंटू, बाढू, गुड्डू, बुधिराम, रामसुंदर, नरेश, जीऊत, रामाशंकर, राजेंद्र बसावन, विनोद आदि मौजूद रहे। इस संबंध में रेवतीपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि जल्द ही इस गंभीर समस्या का समाधान कर जलनिकासी की उपयुक्त व्यवस्था करा दी जाएगी।