{"_id":"5970edf04f1c1b4b098b463d","slug":"151500573168-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरी में डूबने से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोखरी में डूबने से बालक की मौत
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरदह। थाना क्षेत्र के चवर गांव स्थित पोखरी में गुरुवार को एक बालक की नहाते समय डूबकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर बालक का शव बाहर निकालकर घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महिपाल गांव निवासी शेषनाथ चौहान का पुत्र रोहित चौहान 11 अपने मित्र लाला चौहान के साथ आज दोपहर में पास के गांव चवर स्थित पोखरे में नहाने गया था। नहाते समय बालक गहरे पानी में चला गया। इससे उसकी डूबकर मौत हो गई। साथी के चिल्लाने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। जानकारी होने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालक के मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।